Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
नवंबर 2021 में कन्या राशि का मासिक राशिफल

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों को इस माह सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सबसे पहले बात करते हैं पैसों की, पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आमदनी का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। इस माह आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव भी आ सकता है।
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिलने की अशांका है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों कि किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं।
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश में रहते हैं तो लंबे समय बाद इस दौरान आपको अपने परिजनों से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा आपकी पढ़ाई लिखाई में भी तेजी आएगी। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे।
जीवनसाथी के साथ यह समय कुछ ठीक नहीं गुजरेगा। इस अवधि में आपके बीच अधिकांश समय मनमुटाव रहेगा। आपको अपना व्यवहार बहुत ही संतुलित रखने की सलाह दी जाती अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा। इसके लिए आप तनाव से दूर रहें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 5, 14, 23, 30, 49, 50
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम, नारंगी, बैंगनी, हरा, मैरून



Click it and Unblock the Notifications