amazon Sale: लेटेस्ट डिजाइन के इन फर्नीचर्स पर पाएं 60% तक का शानदार डिस्काउंट

Amazon Monsoon Sale: Great Discounts On Furniture And Indoor Lighting, Get Up To 60% Off in Hindi

अगर आप अपने घर के लिए कुछ नए फर्नीचर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट कम है तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फर्नीचर्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो बहुत ही कम कीमत में आपको अमेजॉन पर मिल जाएंगे। यह सभी लेटेस्ट डिजाइन के और बेहतरीन क्वालिटी वाले फर्नीचर्स हैं। यहां आपको बेड, डाइनिंग टेबल, कॉफी टेबल सोफा कम बेड का बढ़िया कलेक्शन कम कीमत में मिलेगा। इनसे आपके घर का पूरा लुक बदल सकता है।

तो आइए नीचे दिए हुए इन विकल्पों के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

1.Trundle Bed and with Drawer Storage

शीशम की लकड़ी से बना यह सिंगल बेड न सिर्फ मजबूत है बल्कि इससे आपके बेडरूम को भी काफी अच्छा लुक मिलेगा। इसकी लेंथ 79 इंच है और हाइट 39 इंच है। इस बेड की फिनिशिंग काफी बढ़िया है। स्टोरेज के लिए इसमें कई सारे दराज़ है जिनमें आप कम्बल, बेडशीट आदि जैसी और दूसरी कई जरूरी चीजें रख सकते हैं। कारपेंटर की मदद से आप इसे फिक्स करा सकते हैं। यह बेड यहां आपको आपके बजट में मिलेगा।

2.Lounge Chair

अगर आप अपने लिविंग रूम को कुछ हटकर लुक देने की सोच रहे हैं तो यह कुर्सी आपके लिए एकदम पर्फेक्ट रहेगी। यह काफी मजबूत है और इसका डिजाइन भी काफी क्लासी और एलिगेंट है। इस चेयर से आपके लिविंग रूम का पूरा लुक बदल जाएगा। यह जितनी आकर्षक है उतनी ही आरामदायक भी है। यह काफी लाइटवेट है और एक से दूसरी जगह इसे आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है।

3.Floor Lamp with Shelf

लैंप के साथ शेल्फ का यह बढ़िया कंबिनेशन है। यह लेटेस्ट डिजाइन का लैंप है जिसमें आपको शेल्फ भी मिलेगा। प्रीमियम रॉयल ब्लू शेड और बेहतरीन नेचुरल वुडन फ्लोर वाले इस डेकोरेटिव लैंप को आप अपने बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकते हैं। शेल्फ पर आप किताबें, फ्लावर पॉट और छोटे छोटे डेकोरेटिव आइटम रख सकते हैं। यह बहुत ही हाई क्वालिटी के प्लाईवुड से बना शेल्फ है।

4.Chest of 7 Drawer

अगर आपके घर में कुछ समान यहां वहां पड़े रहते हैं और उन्हें रखने के लिए आपको कोई सही जगह नहीं मिल रही तो यह 7 ड्रार वाला यह स्टोरेज कैबिनेट आपकी प्रॉब्लम दूर कर सकता है। यह एक बढ़िया ड्रेसिंग टेबल भी हो सकता है। आप चाहें तो इसे अपने बच्चे की कमरे में भी रख सकते हैं। मजबूत शीशम की लकड़ी से बना इस स्टोरेज कैबिनेट ड्रार दो रंगों में उपलब्ध है हनी और वॉलनट। इसकी लेंथ 56 इंच है और हाइट 32 इंच है।

5.Bunk Bed with Trundle Twin Over Full Bed

आपके बच्चों के कमरे के लिए यह बेड सूटेबल है। इस ट्विन ओवर फुल बेड की क्वालिटी काफी बढ़िया है। यह शीशम की लकड़ी से बना है। यह मजबूत है और बच्चों के लिए बेहद आरामदेह भी रहेगा। इसका रंग किसी भी दीवार के रंग से मैच हो सकता है। इस बेड में दी गई सीढ़ी बच्चों के लिए सेफ है। वे आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

6.Sofa Cums Bed

स्टाइल के साथ अगर आपको कंफर्ट चाहिए तो यह सोफा कम बेड आपके लिए बढ़िया विकल्प है। यह शीशम की लकड़ी से बना है और इसकी लेंथ 60 इंच है, चौड़ाई 30.5 इंच है, और हाइट 30 इंच है। यह 3 सीटर सोफा कम बेड है, यानी इस पर 3 लोग आराम से बैठे सकते हैं। नेचुरल ब्राउन कलर के इस फर्नीचर को आप अपने बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकते हैं। इससे आपके घर को बहुत ही क्लासी और आकर्षक लुक मिलेगा।

7.Coffee Table with 4 Stools

इस कॉफी टेबल का डिजाइन बहुत ही शानदार है। इसके साथ आपको चार स्टूल्स भी दिए जा रहे हैं। यह 100% शीशम की लकड़ी से बना हुआ कॉफी टेबल है। आप चाहें तो इसे डाइनिंग टेबल भी बना सकते हैं। यह टेबल आउटडोर यूज के लिए भी है। कंटेंपरेरी स्टाइल के इस कॉफी टेबल का कलर हनी ब्राउन है। आपको इसे असेंबल करने की जरूरत नहीं है। यह कम जगह में फिट होने वाला टेबल है।

8.Wooden Swing

शीशम की लकड़ी और लोहे से बने इस झूले को आप लिविंग रूम, बरामदे या बालकनी में भी लगा सकते हैं। यह दो साइड वाला झूला है। इस पर सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी आसानी से बैठकर झूला झूल सकते हैं। इस झूले के बेड रेस्ट और हैंड रेस्ट पर केन वर्क किया हुआ है जो इसे बहुत ही रॉयल और एलिगेंट लुक दे रहा है। हैंड वैक्स प्रीमियम पॉलिश वाला यह झूला बहुत ही मजबूत है।

9.Faux Leather White Chairs with Table

कस्टमर की सुविधाओं को ध्यान में रखकर इस कुर्सी को डिजाइन किया गया है। मजबूत होने के साथ-साथ यह बहुत ही आरामदायक भी है। आप इस पर घंटों बैठकर चाय कॉफी का आनंद ले सकते हैं, साथ ही इस पर बैठकर गपशप करने का अपना एक अलग ही मजा होगा। फॉक्स लेदर की इन कुर्सियों के साथ यहां टेबल भी दिया जा रहा है। किसी भी स्टाइलिश और मॉडल डाइनिंग रूम के लिए यह एक पर्फेक्ट एडिशन हो सकता है। कुर्सियों के चारों पैर बहुत ही हाई क्वालिटी के लकड़ी से बने हैं। इन पर बैठकर स्लिप करने की भी टेंशन नहीं रहेगी।

10.Dining Table with 6 Chairs

यह 6 सीटर डायनिंग टेबल है। इसका मटेरियल रोज वुड और शीशम वुड है। हनी ब्राउन कलर का यह डाइनिंग टेबल कम जगह में भी आसानी से फिट हो सकता है। कुर्सियों के पैर बहुत ही मजबूत है। यह लंबे समय तक चलने वाला डाइनिंग टेबल सेट है। यदि आपका घर छोटा है तो यह डाइनिंग टेबल आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। इसकी कुर्सियां बहुत ही कंफर्टेबल है।

Disclaimer: Prices are subject to change. We may receive a commission when you click on the affiliate links and make a purchase. Our product recommendations and reviews are fair and balanced.

Best Deals and Discounts
Desktop Bottom Promotion