Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पेरेंट्स बच्चों के टिफिन में गलती से भी पैक न करें ये चीजें, टेस्ट के चक्कर में कहीं बिगड़ न जाए हेल्थ
चाहे बच्चे हों या बड़े, स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार जरूरी है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन अक्सर बच्चे फास्ट फूड और मीठी चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स टिफिन में उनकी पसंदीदा चीजें जैसे चिप्स, नमकीन, या केक रखते हैं ताकि वे आसानी से खा लें।
हालांकि, ये फूड्स बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रोसेस्ड और तैलीय खाद्य पदार्थ पाचन और इम्यूनिटी पर बुरा असर डालते हैं। ज्यादा शुगर वाले स्नैक्स वजन बढ़ा सकते हैं और दांतों की समस्या पैदा कर सकते हैं।
आइए जानें वे चीजें जिन्हें बच्चों के टिफिन में शामिल करने से बचना चाहिए:

पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड
चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स, और अन्य प्रोसेस्ड फूड में प्रिजर्वेटिव्स और अधिक मात्रा में सोडियम होता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
मीठी चीजें
केक, कूकीज और कैंडी में अतिरिक्त शुगर होती है, जो बच्चों के वजन और दांतों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। बच्चों को अक्सर मीठी चीजें पसंद होती है इसलिए पेरेंट्स इसे टिफिन में पैक कर देते हैं।
ऑयली फूड
भटूरे, पकोड़े या ज्यादा तले हुए खाने से बच्चों को पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है और उनकी ऊर्जा भी कम हो सकती है।
बासी या अधपका भोजन
बासी खाना बच्चों के पेट में संक्रमण का कारण बन सकता है। अधपकी चीजें भी पाचन में दिक्कत करती हैं।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस
कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस में अधिक शुगर और कम पोषण होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
सिर्फ स्नैक्स
सिर्फ बिस्किट या ड्राई स्नैक्स टिफिन में देना संतुलित आहार का विकल्प नहीं है। इससे बच्चे का पेट नहीं भरता और वह जल्दी थक जाता है।
सही विकल्प क्या दें?
टिफिन में ताजे फल, घर का बना सैंडविच, सब्जी पराठा, या सूखे मेवे शामिल करें। यह बच्चों को पोषण और ऊर्जा देगा। बच्चों को हमेशा घर में बना संतुलित खाना ही बनाकर दें।



Click it and Unblock the Notifications
