Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी से रुक सकता है बच्चे का विकास, खून बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 चीजें
Iron-Rich Foods for Pregnancy : गर्भावस्था के दौरान महिला की पोषण सम्बन्धी आवश्यकताएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि इस दौरान न सिर्फ खुद के लिए बल्कि पेट में पल रहे शिशु के लिए भी पोषण आपको ही लेना जरुरी होता है। इन आवश्यक न्यूट्रिशियन में से एक सबसे जरुरी आवश्यक तत्व है आयरन, जिसे सही मात्रा में लेने की सलाह अक्सर डॉक्टर देता है। गर्भावस्था में यह जरुरत लगभग दुगुनी हो जाती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आयरन का लेवल शरीर से गिर जाएं, तो एनीमिया हो सकता है। एनीमिया होने से आपके बच्चे का विकास रुक सकता है, और प्री-मैच्योर डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में आयरन लेवल को मैंटेन करने के लिए आपको किन 7 चीजों का सेवन शुरु कर देना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में कितने आयरन की जरुरत?
प्रेगनेंट महिला को पहली तिमाही के बाद रोजाना कम से कम 60 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है।
प्रेग्नेंसी में आयरन क्यों जरुरी है?
आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है जिससे आपका शरीर सुचारू ढंग से चल पाता है। गर्भावस्था के दौरान आपके और आपके बच्चे के लिए अतिरिक्त रक्त (हीमोग्लोबिन) बनाने के लिए आयरन आवश्यक है। आयरन ऑक्सीजन को फेफड़ों से शरीर के बाकी हिस्सों तक ले जाने में मदद करता है।
पर्याप्त आयरन न मिल पाने से आपको बहुत थकावट महसूस हो सकती है। आयरन की कमी से आपको एनीमिया हो सकता है। एनीमिया होने से आपके बच्चे का विकास रुक सकता है, और समय से पहले भी डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
खाएं ये 7 चीजें
चुकंदर
चुकंदर में आयरन, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह सब्जी बेहद उपयोगी है। चुकंदर आयरन और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है, जो एनीमिया के लिए अच्छा माना जाता है।

सेब
गर्भावस्था के दौरान आपको रोजान एक सेब खाना चाहिए। यह आयरन के साथ-साथ विटामिन का बेहतर स्रोत है।
पालक
प्रेगनेंसी में आयरन की कमी पूरी करने के लिए आप पालक और गाजर जैसे सब्जियों का जूस पी सकती हैं। इनमें भारी मात्रा में आयरन पाया जाता है. इसके आलावा यह सब्जियां कैल्शियम और विटामिन का भी बेहतर स्रोत हैं। विटामिन शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।

अनार
अनार का सेवन करने से शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाया जा सकता है। अनार आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप शरीर में खून को बढ़ाना चाहते हैं तो अनार या फिर अनार के जूस का सेवन करें।
ड्राय फूट्स
प्रेग्नेंसी में ड्राय फूट्स का सेवन करने से भी आयरन की कमी से बचा जा सकता है। 10 ग्राम ड्राई रोस्टेड बादाम में 0.5 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम भी होता है। आयरन से भरपूर सूखी काली किशमिश का सेवन करके आप अपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं। दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर, सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है। 10 ग्राम काजू में 0.3 मिलीग्राम आयरन होता है। इससे आपका हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। अखरोट का सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
दालों को करें डाइट में शामिल
दालें आयरन और प्रोटीन से भरपूर होती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना एक कटोरी दाल अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
सीड्स जरुर खाएं
प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन से भरपूर कुछ बीज जैसे कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज आदि जरूर खाएं, इससे आपके हीमोग्लोबिन को तो फायदा पहुंचेगा ही साथ ही इससे पेट में पल रहे हैं बच्चें का विकास अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
