Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
शिशु को बचाइये वरना हो सकती हैं यह दुर्घटनाएं...

1. सीढियों से गिरना- शिशुओं को घर में बनी हुई सीढियां बहुत भाती हैं। जैसे-जैसे वह घिसटना या फिर हल्का-फुल्का चलना सीखते हैं, वैसे ही वह सीढियों पर चढने की लालसा प्रकट करने लगते हैं। लेकिन इससे उनकी जान को बहुत खतरा होता है क्योंकि वह इससे गिर सकते हैं।
2. सिर भिगड़ना- बच्चा जब चलने लगता है तो मां को सबसे ज्यादा खुशी होती है, लेकिन जब बच्चा चलते-चलते अपना सिर कहीं भिडा़ देता है, तो मां की जान पर बन जाती है। शिशु अपनी पूरी ताकत से चलता है और लड़खडा़ता है। इस दौरान बच्चे का उसके शरीर पर कोई कंट्रोल नहीं होता जिस वजह से वह फर्नीचर से जा कर टकरा जाता है।
3. चीज़े गिराना- जब शिशु चलना सीखते हैं तो वह घर की हर चीजों में हाथ लगाते हैं। इससे टेबल या किसी चीज पर रखा हुआ समान हिलाने पर गिर सकता है। जिससे बच्चे को गंभीर चोट उसके घर पर ही लग सकती है।
4. बेड से लुड़कना- अगर आपका बेबी काफी फुर्तीला है तो आपको उसे बेड पर ले कर सोने से पहले, काफी सावधानी बरतनी पडे़गी। बच्चे को कभी भी बेड़ पर अकेला छोड़ कर ना जाएं। अगर आपको लगता है कि बच्चा सोते वक्त बेड़ से गिर जाएगा तो उसके बगर में किनारे पर मोटी तकिया लगा दें, जिससे उसको सपोर्ट मिलेगा और वह गिरेगा नहीं।
5. ऊंची कुर्सी से रखें दूर- घर में बच्चे ऊंची कुर्सी और टेबल पर चढ़ने की जिद करते हैं। जब उन्हें उस पर बैठा दिया जाता है तब वह वहां से खुद ही उतरने की कोशिश में गिर पड़ते हैं। इसलिये सारी ऊंची कुर्सी और टेबल को उनकी आंखों से दूर ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications
