Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
शिशु का बैग, जिसमें हों जरुरी सामान

बैग में रखें यह जरुरी चीज़े-
1.डाइपर बैग- सबसे पहले जो आपके शिशु की जरुरत का सामान है वह डाइपर है। ऐसा नहीं है कि बेबी सेंटर में आपके बच्चे को बिना डाइपर के ही छोड दिया जाएगा पर आप को खुद ध्यान रख कर एक पैकेट डाइपर का बैग में जरुर रखना चाहिए। इससे आपको सफाई और डाइपर के ब्रांड की चिंता नहीं होगी।
2.शिशु का आहार- कई बेबी सेटरों में शिशु के खाने की व्यवस्था रहती है पर आप भूल कर भी खुश न हों क्योंकि यह केवल आप जानती हैं कि आपके शिशु को किस प्रकार का आहार चाहिए। उसे कौन सा आहार पसंद है तथा उसमें क्या पोषण होने चाहिए। इन सब बातों का ख्याल रख कर आप उसका बैग पैक करें।
3.दो कपड़े- बच्चे अक्सर मिनट मिनट पर अपने कपड़ों को गंदा करते रहते हैं इसलिए यह जरुरी है कि आप उनके लिए दो पीस कपड़े बैग में जरुर रखें। इसके साथ ही यह भी ध्यान दें कि अगर सेंटर में एसी चल रही हो तो उस हिसाब से ही कपड़े रखें। मौसम और बच्चे की तबियत को ध्यान में रखना बहुत जरुरी है।
4.गंदगी साफ करने के लिए कपड़े- अगर आप रोज़-रोज़ ढेर सारे गंदे कपड़े साफ करने से बचना चाहती हैं तो अच्छा होगा कि अपने बच्चे के बैग में बेबी बिब या एप्परन रखें। सेंटर में आया एक साथ कई बच्चों को सम्मभालती है इसलिए वह सफाई में थोडा चूक कर सकती है।
5.खिलौने- वैसे डे केयर सेंटरों में ढेरों खिलौने रखे होते हैं। पर अगर आपको ऐसा लगता है कि आप का बच्चा किसी एक खिलौने के बिना खुश नहीं है तो उसे उसका सबसे फेवरेट जरुर पैक करके दें। बच्चों को अपने खास खिलौने से बहुत प्यार होता है और अंजानी जगहों पर वह उसे ही ढूंढता है।
6.एमर्जेंसी फोन नंबर- बैग पैक करते समय यह बहुत जरुरी है कि आप उसमें जरुरी आदेशों के साथ-साथ महत्वपूर्ण फोन नंबर भी लिख कर रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
