Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
शिशु की त्वचा की देखभाल

ऐसे करें देखभाल
1. इस छोटी सी उम्र में शिशु चलना-फिरना सीखते हैं, जिससे उनकी त्वचा गंदी होती है और चोटें भी खूब लगती हैं। इसलिए आपको उनके त्वचा की सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिये।
2. उनको नहलाने से पहले शरीर की बेबी ऑयल से जरुर मालिश करें। त्वचा को हमेशा नमी देती रहें क्योंकि साबुन की वजह से बच्चे की स्किन रूखी हो जाती है।
3. बच्चे को नहलाने से पहले तौलिया आदि याद से पास ही रख लें। बच्चे को कभी भी नहलाते वक्त अकेला न छोड़े। उन पर हमेशा ध्यान देती रहें और नहाने के समय को आनंदायक बनाएं क्योंकि कुछ शिशुओं को नहाना बिल्कुल पसंद नहीं होता।
4. वही साबुन चुने जिसमें प्राकृतिक तेल मिला हुआ हो। इन साबुनों से बच्चे की त्वचा रुखी नहीं होती और वह हमेशा नम रहती है।
5. नहलाने के बाद शिशु के शरीर पर हमेशा तेल लगाएं। चाहें तो बाजार वाला तेल न लगा कर ऑलिव ऑयल या फिर बादाम का ही तेल लगा दें।
6. नहलाने के बाद त्वचा को तौलिये से पोंछे और पाउडर लगाएं। बच्चे को कोई संक्रमण न हो इसके लिए तौलिये को हफ्ते में एक बार जरुर धोएं।
7. डाइपर की वजह से रैश न पडे़, इस के लिए बच्चे को उस जगह पर खूब सारा पाउडर लगाएं।
8. बच्चे के कपड़े हमेशा सूती ही होने चाहिये क्योंकि यह स्किन फ्रेंडली होते हैं और पसीने को पूरी तरह से सोख लेते हैं। और जब भी कपड़ो को धुलें तो गरम पानी का ही उपयोग करें।
9. जब भी आप अपने बच्चे को बाहर धूप में ले जा रहीं हों तो उसको ढ़ीले कपड़े पहनाएं और धूप से बचाएं। थोड़ी सी धूप आपके बच्चे को विटामिन डी दे सकती है पर ज्यादा धूप से बच्चे की स्किन टैन हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
