Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
ऐसे बनाइये अपने बेबी की फोटो एल्बम
जब आपका शिशु इस दुनिया में आ कर आपको मातृत्व की खुशी देता है, तो आपको मानो सारे जहांन की खुशियां मिल जाती है। हर मां-बाप अपने शिशु के सारे पल को मानो किसी कैमरे में कैद कर लेना चाहते हों। यदि आप भी अपने बच्चे की यादों को हमेशा-हमेशा के लिये संजो कर रखना चाहते है तो उसकी एक फोटो एल्बम बनाइये जिसमें उसकी बचपन की सारी तस्वीरें हों। लेकिन केवल उसकी फोटो भर खीच लेने से आप उसकी याद को कैद नहीं कर सकते बल्कि उसके हर पल की गतिविधियों पर आपकी पैनी नजर होनी चाहिये, जैसे जब वह पहली बार चलना सीखे, सोते समय, खाते समय यास फिर पहली बार आपको मम्मी कह कर बुलाए आदि।
कभी-कभी शिशु अकल्पनीय अभिव्यक्ति देते हैं जिसे देख कर अपने आप ही हंसी छूट जाती है। इस तरह का एल्बम बनाने से आप या आपका बच्चा जब भी बडा़ होगा तो अपने बचपन की एल्बम को देख कर उसके चेहरे पर अपने आप ही मुसकान आ जाएगी।
यहां पर हम आप को आज कुछ बेबी की फोटो एल्बम बनाने के कूल विचार देंगे। इन्हें ट्राई कीजिये और अपने बच्चे की पिक्चर डाक्यूमेन्टरी बना डालिये।

स्लीपिंग ब्यूटी
जब शिशु सो रहा हो तब उसी वक्त तस्वीर लें।

नहाते वक्त
नहाते वक्त या तो बच्चे रोते हैं या हस्ते हैं, ऐसे में तस्वीर लें।

सिंड्रेला लुक
अपनी बच्ची को प्यारी सी फ्रॉक पहना कर उसे सिंड्रेला बनाएं और फोटो खीचे।

मास्टर शेफ
इस तरह से आप अपने शिशु को शेफ वाला लुक दे सकती हैं और उसके हाथों में कलछी पकडाना ना भूलें।

आर्किटेक्ट पोज़ में
बच्चा बडा़ हो इससे पहले ही आप उसे एक आर्किटेक्ट बना दीजिये।

पहली सीढियां चढते वक्त
आहा! बच्चा खुद ही सीढियां चढ गया।

रोते वक्त
बच्चे रोते हुए बहुत प्यारे लगते हैं तो ऐसे में तस्वीर खीचना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
