Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेबी फूड को बनाएं और भी टेस्टी

बेबी फूड़ को टेस्टी बनाने के टिप्स:
1. अंडा- आप अपने शिशु के लिए अंडे का सलाद बना सकती हैं। इससे उसे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों का पोषण मिलेगा। आपको करना सिर्फ इतना ही है कि अंडे और आलू को एक साथ उबाल कर उसे एक साथ मिला लें। उसके बाद उसमें नमक, काली मिर्च और थोडी सी क्रीम मिला कर अपने बच्चे को खिलाएं। यह केवल बच्चे के लिए ही नहीं बल्कि आपके लिए भी पौष्टिक साबित होगा।
2. दाल- दाल हमेशा से ही शिशुओं के लिए अति प्रिय आहार रही है। इसके प्रयोग करने की विधी बहुत आसान है, किसी भी दाल चाहे वह मसूर, मूंग या तुअर की क्यों न हो, उन्हें ज्यादा मात्रा में पानी के साथ उबाल लें और छान लें। उसके बाद दाल को चावल में भली प्रकार से मिला कर उसके ऊपर से नींबू निचोड़ दें। इसको बच्चे को खिलाएं और देखें कि आपका बच्चा इसे कितनी जल्दी खत्म करता है। यह प्रोटीन और पौष्टिकता से भरपूर आहार है जिसे खिला कर आप निश्चिंत रह सकती हैं।
3. साग-सब्जियां- क्या आपने कभी दालखिचड़ी का नाम सुना है? इसमें ज़रा सा भी तेल या फिर मसाला नहीं होता जिससे यह शिशु को बिना किसी डर के खिलाया जा सकता है। इसको बनाते वक्त आपको केवल दाल और चावल को एक साथ मिक्स करके उसमें टमाटर, गाजर, बीन्स, चुकंदर तथा अन्य कोई भी मौसमी सब्जियों का प्रयोग कर सकती हैं। इसको तब तक पकाएं जब तक इसका पानी सूख न जाए और जब यह भली प्रकार से पक जाए तब इसमें थोड़ा सा मक्खन मिला कर बेबी को खिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
