Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शिशु में गैस की समस्या का इलाज
नवजात शिशुओं में अपनी ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। जब आप स्तनपान करवाती हैं तो हो सकता है कि शिशु खुद ही गैस, कब्ज या फिर पेचिश से परेशान हो। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि अभी उसका पाचन तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता है। वैसे तो डॉक्टर के पास जाने से ही इसका इलाज संभव है, लेकिन हमारे पास कुछ ऐसे दादी मां के नुस्खें भी हैं जिससे आप शिशु में गैस की समस्या को दूर कर सकती हैं।

रखें इसका ख्याल-
1. पीठ पर थपकी मारें- जब भी बच्चे को दूध पिलाएं तो उसके पीठ पर हल्के से 1-2 मिनट के लिये थपकी मारें जिससे उसे डकार आ जाए। डकार, बच्चे के पेट में गैस बनने से रोकेगी।
2. पेट को सहलाएं- गैस से मुक्त करनाने के लिये बच्चे के पेट को सहलाएं। बच्चे को पीठ के बल लिटाएं और अपनी उंगलियों की मदद से पेट पर हल्की उंगलियों से थोडा सा प्रेशार डालते हुए मसाज करें। इससे गैस डायजेस्टिव ट्रैक से होते हुए बाहर निकल जाएगी।
3. गरम पानी पिलाएं- जब भी आपका बेबी गैस सी पीडि़त हो, तब उसे गरम पानी पिलाएं। बच्चे का गला बहुत ही संवेदशील होता है इसलिये उसे तेज गरम पानी न पिलाएं। चाहें तो बच्चे को गरम पानी से नहला भी सकती है, इससे गैस दूर हो जाती है।
4. फारमूला मिल्क न दें- अगर आपको लगता है कि फारमूला मिल्क पीने के बाद आपके बच्चे के पेट में गैस बन जाती है तो उसे यह न पिलाएं। कभी-कभी बच्चे को इस प्रकार का दूध पचाने में समय लगता है। इस दूध में कुछ ऐसी सामग्रियां मिली रहती हैं जो पेट में गैस बनाती हैं।
5. व्यायाम- बच्चे के पेट से गैस निकालने के लिये उसे पीठ के बल लिटाएं और उसके दोनों पैरों को पकड़ कर जिस तरह साइकिल चलाते हैं, ठीक उसी अंदाज में घुमाएं। इससे पाचन क्रिया तेज होगी और पेट से जल्द गैस बाहर निकलेगी।
6. शरीरिक क्रिया करवाएं- बच्चे के साथ खेलें जिससे उसका शारीरिक मूवमेंट हो। उसे घर से बाहर ले जाएं और खूब खिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
