Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
शिशु के लिये अच्छा मसाज तेल
शिशु की मालिश बहुत जरुरी होती है तभी तो नई मां हर दिन अपने बच्चे को नहलाने से पहले उसे दिन में तेल से मालिश करती है। शिशु को नहलाने से पहले मालिश करनी जरुरी है क्योंकि इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह प्रथा पुराने सालों से चली आ रही है। अगर तेल अच्छा हो तो बच्चे का स्वास्थ्य सदा के लिये बना रहता है। कई बार नई माएं इस बात पर कन्फ्यूज हो जाती हैं की बच्चे को कौन सा तेल लगाया जाए जो उसके शरीर में मजबूती ला सके।
आज हम आपको ऐसा तेल बताएंगे जिसे आप अपने शिशु की मालिश के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इन तेलों को अगर बच्चा गलती से भी चाट ले तो भी उसके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पडे़गा। तो आइये जानते हैं बेबी ऑयल मसाज के बारे में-

शिशु के लिये अच्छा मसाज तेल
1. वेजिटेबल ऑयल- यह तेल आराम से पच जाता है तो अगर आपके बच्चे से मालिश करनवाने के बाद अपना अंगूठा चाटने की कोशिश की तो यह तेल उसको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। यह तेल आसानी से बच्चे के शरीर में मिल भी जाता है।
2. नारियल तेल- इस तेल से बच्चे और बडों दोनो की मालिश संभव है। अगर इसका गरम तेल शरीर पर मालिश करें तो यह तेल त्वचा, बाल और हड्डियों के लिये अच्छा हेाता है। गर्मियों के दिनों में कुछ महिलाएं बच्चों की मालिश करती हैं।
3. सरसों का तेल- यह तेल शरीर को गर्म, हड्डियों में मजबूती और सर्दी जुखाम से राहत दिलाता है। इस तेल को लगाने से बच्चे की बढत होती है और शरीर से अनचाहे बाल भी साफ होते हैं।
4. जैतून तेल- यह तेल बाल बढाने के लिये अच्छा है। अगर बच्चे के सिर पर कम बाल हैं तो इस तेल से उसके सिर की मालिश करें और आधे घंटे बाद नहला दें।



Click it and Unblock the Notifications
