Latest Updates
-
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन?
बच्चे को कब्ज होने पर करें ये उपचार
छोटे बच्चे बहुत नाजुक होते है, उनका स्वास्थ्य सबसे बड़ी चिंता का कारण होता है। कई बार बच्चों को सही समय पर पॉटी नहीं आती है वह काफी जोर लगाते है और कहते है कि मम्मी दर्द हो रहा है। कब्ज की समस्या होने पर बच्चा पॉटी जाने से ड़रता है, उसे लगता है कि हर बार इतना दर्द होगा। बच्चों में कब्ज की समस्या होना आम बात है और यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है। कई बार बच्चे मनचाहे तरीके से खाना खाते है, ऐसे में इस प्रकार की दिक्कतें होना नॉर्मल है। अगर आपके बच्चे को कब्ज की समस्या है तो उस पर ध्यान देने की जरूरत है।
बच्चे के खान - पान के साथ आपको सावधानी बरतनी होगी। दिन में बच्चे को कम से कम एक बार पॉटी जरूर करवाएं। ऐसे समय में बच्चे को काफी दिक्कत होती है लेकिन अगर वह नहीं करेगा तो बाद में उसे ज्यादा तकलीफ होगी। कई बार इस कारण से मतली आती है, पेट में दर्द होता है, सूजन आ जाती है और भूख भी मर जाती है। ज्यादा दिक्कत होने पर तुंरत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

बच्चे को कब्ज होने पर करें ये उपचार
1) एक स्वस्थ आहार :
कब्ज से बचने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि आप बच्चे को समय पर स्वस्थ आहार दें। बच्चे को फाइबर युक्त भोजन खिलाएं। शरीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने पर कब्ज की शिकायत नहीं होती है। सब्जी और फल भी कब्ज की दिक्कत से बचाते है। बच्चे को तरल पदार्थ पिलाने से भी उसे आराम मिलेगा। खाली पेट गर्म दूध पिलाने से भी बच्चे को कब्ज से आराम मिलेगा।
2) पेट की सफाई :
कब्ज की समस्या होने पर बच्चे को लैक्सटिव या स्टूल सॉफ्टनर जैसा कुछ पिलाएं, इससे उसे पॉटी करने में आसानी होगी। अगर बच्चे को एक बार भी सही तरीके से पॉटी आ जाती है तो पेट में जमा हुई गंदगी निकल जाएगी और उसे काफी हद तक आराम मिल जाएगा। हालांकि बेहतर परिणामों के लिए बच्चों के डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, स्टूल सॉफ्टनर को देना एकदम से बंद न करें।
3) शारीरिक गतिविधि :
शरीर को स्वस्थ बनाने में शारीरिक गतिविधि का सबसे अह्म रोल होता है। आप निश्चित कर लें कि हर दिन आप अपने बच्चे को कुछ समय के लिए बाहर खिलाने ले जाएगी। दिन में कम से कम एक घंटा बच्चे को बाहर खेलने दें, इससे उसके शरीर का विकास अच्छी तरह होगा और उसे भूख भी लगेगी।
4) दवाईयां दें :
अगर आपके बच्चे को कब्ज की समस्या है तो उसे दवाई देने से कतई न कतराएं। बच्चों वाले डॉक्टर से सम्पर्क करें और उनकी सलाह के अनुसार दवाई या सिरप पिलाएं। बच्चे को कब्ज होने पर सबसे पहले सही काम करें तो उसे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
5) नियम :
बच्चे को कब्ज की समस्या उनका शेड्यूल गड़बड़ाने से होता है। वो समय पर पॉटी नहीं जाते या फिर उनका खाना खाने का तरीका सही नहीं है तो भी कब्ज की शिकायत होने का खतरा रहता है। आप उनके लिए नियम बना दें कि सुबह इतने समय तक वह फ्रेश हो जाएं, मॉर्निंग ब्रेकफास्ट का टाइम भी सेट कर दें। इसी तरह पूरे दिन में खाने का टाइम बना दें। इससे उनके खाने - पीने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।
इन सभी तरीकों को अपनाकर देखिए, इनसे बच्चों को कब्ज की समस्या से जरूर छुटकारा मिलेगा। कई बार भोजन में फाइबर की कमी से भी ऐसा होता है, ऐसी छोटी - छोटी बातों का ध्यान रखकर भी आप बच्चे की ऐसी समस्याएं दूर भगा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications