Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शिशु को एक्जिमा से राहत दिलाने के आसान तरीके
जब आपके शिशु की त्वचा पर खुजली हो या उसकी त्वचा के छिलके निकल रहे हों जिसके कारण वह दिन रात खुजाता हो तो उसके आराम के लिए आप जो कुछ कर सकती हैं करना चाहेंगी। सौभाग्य से खुजली के अनेक उपचार हैं जिससे आपका बच्चा खुश हो सकता है। अधिकाँश बाल त्वचाविशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि यदि आपके बच्चे को एक्जिमा है तो उसे प्रतिदिन नहलाएं। नहाने से सूखी त्वचा में नमी आती है और इससे त्वचा की सतह पर संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं।
सुगंध मुक्त, हल्के या साबुन रहित क्लीनज़र्स का उपयोग करे जो विशेष रूप से संवेदनशील त्वचा के लिए बनाए गए हों। बच्चे को पांच से दस मिनिट नहलाएं, उसे थपथपा कर पोछें ताकि त्वचा पर कुछ नमी बनी रहे, उसके बाद मॉस्चराइज़र लगाये। आइये जानते हैं और भी तरीके जिससे बच्चे को एक्जिमा से राहत दिलाया जा सके।

नहलाएं
अधिकाँश बाल त्वचाविशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि यदि आपके बच्चे को एक्जिमा है तो उसे प्रतिदिन नहलाएं। नहाने से सूखी त्वचा में नमी आती है और इससे त्वचा की सतह पर संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं। बच्चे को पांच से दस मिनिट नहलाएं, उसे थपथपा कर पोछें ताकि त्वचा पर कुछ नमी बनी रहे, उसके बाद मॉस्चराइज़र लगाये।

प्रतिदिन मॉस्चराइज़ करें
सूखापन और खुजली को कम करने के लिए बच्चे की त्वचा पर दिन में कम से कम दो बार मॉस्चराइज़र लगायें। सूखी त्वचा एक्जिमा को अधिक बढ़ा सकती है जिससे जलन हो सकती है।

प्राकृतिक चीज़े अपनाएं
बच्चों के जैविक और प्राकृतिक उत्पाद लोकप्रिय हैं परंतु इनमे से अधिकाँश में जडी बूटियां और पौधों पर आधारित उत्पाद हैं जो संवेदनशील त्वचा वाले बच्चों में विपरीत प्रभाव उत्पन्न कर सकते हैं। कुछ बच्चे फूलों की खुश्बू के प्रति संवेदनशील होते हैं। अत: अपने डॉक्टर से ऐसे उत्पाद के लिए कहें जिनका परीक्षण बच्चों पर किया जा चुका हो और संवेदनशीलता के लिए अच्छी तरह से सिद्ध हो।

पतले ब्लीच से स्नान
यह विशेष रूप से सहायक है जब आपके बच्चे की खाल निकल रही हो। ब्लीच एक्जिमा का एक ज्ञात उपाय है जो एंटीबायोटिक दवाओं का सहारा लिए बिना बैक्टीरिया को दूर करता है। अपने बच्चे को ब्लीच बाथ देने के पहले अपने बच्चे के चिकित्सक से बात करें। एक गैलन पानी में 1 टीस्पून ब्लीच पावडर या एक बाथटब में एक चौथाई कप ब्लीच पावडर मिलाएं।

खुजली को मुंहतोड़ जवाब
आप छोटे बच्चे को खुजाने से रोकने के लिए उसे दस्ताने पहना सकते हैं। परंतु यह बड़े बच्चों या कुछ बड़े बच्चों के लिए उपयोगी नहीं है। अपने बच्चे के नाखून छोटे रखें।



Click it and Unblock the Notifications
