Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चे को अकेले सुलाना कैसे सिखाएं?
बच्चा चाहे जितना भी बड़ा हो गया हो, उसे अकेले सोने से बहुत डर लगता है। अकेले सोने पर उनके दिमाग में तरह-तरह के ख्याल आएंगे जो कि उन्हें सोने नहीं देगें। पर जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है, उसे अकेले सोने की आदत डलवा देनी चाहिये। अगर बच्चा अलग सोना सीख जाएगा तो, वह अंदर से मजबूत बनेगा और उसे आगे चल कर किसी का सहारा नहीं लेना पडे़गा। बच्चों को अकेले सुलाने के लिये कई बातों का ध्यान रखना पडे़गा जैसे, उनकी सुरक्षा का ध्यान देना, उनके लिये बेड रूटीन बनाना जिससे उन्हें लगे कि सोना भी उनकी लाइफ का एक अहम हिस्सा है।
शुरुआत में आप और आपके बच्चे को अकेले सोना शायद थोड़ा खराब लेगेगा लेकिन बाद में सब को आदत पड़ जाएगी। आइये जानते हैं कि बच्चे को अकेले कैसे सुलाना सिखाएं।

बच्चे को अकेले सुलाना कैसे सिखाएं?
1. काफी समय पहले बताएं- अपने बच्चे को तुरंत ही अलग सोने का निर्णय न सुना दें। पहले अपने बच्चे को दिन में उसके कमरे में अकेले सुलाएं और बाद में उसे धीरे धीरे रात में अलग सोने की आदत पड़ जाएगी।
2. सुरक्षा देखें- अपने बच्चे को कभी अकेले होने का एहसास न होने दें, उसके यकीन दिलाएं कि अगर वह आपको कभी भी पुकारेगा तो आप उसके तुरंत पास आ जाएंगी।
3. अंधेरे में समय बिताएं- अगर आपके बच्चे को अंधेरे में डर लगता है तो, कुछ देर उसके साथ कमरे में समय बिताइये। इस दौरान आप उसके कमरे की बत्ती बंद कर के उसे कहानियां या फिर उससे बाते कर सकती हैं।
4. बेड रूटीन बनाएं- एक गिलास गरम दूध, दांतो को ब्रश करना, गुड नाइट बोलना या बेड टाइम स्टोरी सुना कर आप बच्चे के अंदर सोने की आदत डाल सकती हैं। इससे बच्चे को लगेगा कि सोना भी डेली रूटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
5. विकर्षण को हटा दें- कमरा छोड़ते वक्त देख लें कि वहां पर कोई ऐसी आवाज, लाइट या अन्य चीज आपके बच्चे का ध्यान तो नहीं खींच रही हैं। अगर ऐसा है तो उन चीजों को हटा दीजिये नहीं तो बच्चे का ध्यान उसी में लगा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
