Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बड़े बच्चे को आने वाले भाई/बहन के बारे में कैसे बताएं
परिवार में नए सदस्य का आना खुशी वाली बात होती है। लेकिन अगर आपका यह बच्चा, दूसरे नम्बर का है तो शायद पहले बच्चे को अच्छा न लगे। बड़े बच्चे को हमेशा, नए बच्चे को जन्म देने से पहले समझाना पड़ता है, उसे बताना पड़ता है कि उसके भाई या बहन आने के कितने फायदे है। अक्सर घरों में देखने को मिलता है कि लोग पहले बच्चे को बहुत प्यार करते है, सारा दिन उसके साथ गुजारते है, खेलते है, बातें करते है लेकिन जब दूसरे बच्चे का जन्म हो जाता है तो उसे दिया जाने वाला समय कम हो जाता है। ऐसे में बच्चे को अच्छा नहीं लगता है। अगर आप दूसरे बच्चे को जन्म देने की तैयारी में है तो पहले बच्चे को इस तरह ट्रीट करें कि वह आने वाले अपने भाई/बहन की खुशी मनाएं और उसे अपना लें।
अगर मां अपने पहले बच्चे को दूसरे बच्चे के बारे में अच्छी तरह ट्रीट नहीं कर पाती है तो दोनों के बीच एक डिस्टेंस हो जाता है, उनमें बचपन से ही लगाव की कमी हो जाती है। लेकिन अगर आप बच्चे को बताएं कि उसके घर आने वाला नन्हा भाई/ बहन उसे प्यार करेगा, दीदी/भईया बुलाएगा, साथ खेलेगा तो वह समझ जाएगा और उसे ढ़ेर सारा प्यार देगा। इस तरह से उसे आप और आपके पति का दूसरे बच्चे को प्यार देना भी नहीं खलेगा।

आइए जानते है किन तरीकों से आप अपने बड़े बच्चे को आने वाले भाई/बहन के बारे में बताएं :
1) तय कर लें कि उसे कब यह बताना है :
जब आपको पता चलता है कि आप जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है तो खुशी होती है लेकिन उससे बड़ी टेंशन होती है कि पहले बच्चे को कैसे समझाएं। इसके लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि आप पहले तय कर लें कि उसे कब बताना है। कई बार महिलाएं बिल्कुल अंत में बताती है कि अब उसे घर भाई/बहन आने वाला है तो बड़ा बच्चा जल्दी से स्वीकार नहीं कर पाता है। आप उसे थोड़ा पहले से स्टेप वाय स्टेप बताना शुरू करें। यह एक प्रकार की थेरेपी ही होती है कि बालमन पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी न पड़ें और वह खुश होकर अपने आने वाले भाई/बहन को स्वीकार कर लें।
2) आने वाले बच्चे के बारे में कैसे बताना है :
जब आप दूसरी बार मां बनने वाली होती है तो ज्यादा मुश्किल हालात होते है कि पहले वाले का बताना कैसे है। बड़े बच्चे को यह बताना कि अब घर में मां - पापा के साथ एक और भाई/बहन रहेगा और उसे उनका प्यार भी शेयर करना होगा, तो शायद यह मुश्किल टास्क है। इसलिए, ऐसे में समय में जल्दबाजी या गुस्से से काम न लें, प्यार से समझाएं। हो सकता है शुरू में वह रोएं या उसे अच्छा न लगे या वह आपसे सवाल करे कि आप दोनों उसके लिए भाई/बहन कहां से लाएगी। इन सभी परिस्थितियों में उसे प्यार से ही समझाएं। अच्छे से समझाने पर वह पक्का मान जाएगा।
3) जब वो आने वाला था, उस पल के बारे में बताएं और सेलिब्रेट करें :
बड़े बच्चे को उस पल के बारे में प्यार से बताएं कि जब वो आपकी जिन्दगी में आया। उसे समझाएं कि उस दौरान आप और उसके पापा बहुत खुश थे और उन्होने बड़ी पार्टी दी थी, एंजाय किया था। ऐसा ही इस बार भी करेगें, जब उसका छोटा भाई/बहन आएगा। जब आपका बच्चा यह बात स्वीकार कर लें तो उसके साथ घर पर ही छोटा सा सेलिब्रेशन करें। इससे उसे अच्छा लगेगा।
4) तैयारियों में उसे शामिल करें :
जब आप और आपके पति, आने वाले नन्हे फरिश्ते की तैयारियों में लगे हो, तो बड़े बच्चे को भी शामिल कर लें। उसे भी अपने आने वाले भाई/बहन के लिए कुछ खरीदने को कहें जो उसकी पसंद का हो। कमरे को सजाते समय भी उसकी हेल्प लें और उससे ही छोटे - छोटे काम करवाएं। ऐसे कामों से बच्चे में आने वाले बच्चे को लेकर एक क्रेज पैदा होता है और वह उसकी वैल्यू करता है।
5) जरूरत का एहसास दिलाएं:
बड़े बच्चे के मन में हमेशा यह बात बैठा दें कि आने वाला बच्चा उस पर निर्भर होगा। वो छोटा होगा और उसे अपनी जरूरत के लिए आपकी ( भाई/बहन ) की हेल्प चाहिए होगी। इससे आपके बड़े बच्चे में बड़प्पन की भावना आएगी और वह आने वाले बच्चे का ख्याल रखने के बारे में सोचेगा। आप उसे बताएं कि उसे ही अपने छोटे भाई/बहन की सुरक्षा करनी होगी और ध्यान रखना होगा ताकि उसके दोस्त उसे चिढ़ाएं नहीं। आप चाहें तो उसे कार्टून के उदाहरण भी दे सकते है कि कैसे छोटा भीम अपने भाई/बहन की मदद करता है। बड़े बच्चे को उसके बचपन की तस्वीरें दिखाएं कि अब उसे भी इतने छोटे बच्चे के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, त्यौहारों का क्रेज भी बता सकती है कि आने वाले रक्षाबंधन में उसकी कलाई सूनी नहीं होगी या अबकि बार वह किसी की कलाई पर राखी बांध सकेगी। विश्वास मानिए इन सभी तरीकों से आप अपने बड़े बच्चे का आने वाले नवजात के बारे में माइंड मेकअप कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
