Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नए-नए पिता बने हैं, तो करें इन बातों पर अमल
पिता बनना एक अलग ही तरह का एहसास कराता है। एक तरह से नई जिंदगी की शुरुआत होती है, जो बेहद रोमांचक होती है। पिता बनने के बाद अगर आप खुश होते हैं तो साथ में ढेरों चुनौतियां भी आती हैं। अगर आप पहली बार पिता बने हैं तो बच्चे की जिंदगी का शुरुआती हिस्सा आपके लिए काफी चुनौतियों भरा हो सकता है। हो सकता है आप कई रात सो न पाएं। साथ ही आपको बच्चे की जरूरतों पर भी निरंतर ध्यान देने की जरूरत होती है।
बच्चा होने से पहले कोई भी तैयारी और पेरेंटिंग टिप्स आपको परफेक्ट नहीं बना सकती है। इसे आप बच्चे के बड़े होने के साथ-साथ ही सीखते हैं। बच्चे के प्रति आपका व्यवहार धैर्यपूर्ण, उदार और प्यार से भरा होना चाहिए। एक अच्छा पिता होने के लिए आपको बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा और बहुत से समझौते करने पड़ेंगे। नए पिता के लिए ऐसे कई पेरेंटिंग टिप्स हैं, जो बेहद कारगर साबित होते हैं। पहला टिप्स ये है कि आपको पता होना चहिए कि डायपर कब और कैसे बदलना है।
अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे यह भी जहिर होगा कि आप अपने बच्चे का कितना ख्याल रखते हैं और आप कितने अच्छे पिता हैं। इसके बाद बच्चे को भोजन कराने, खेलाने और सुलाने की बारी आती है। इसमें आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है, वैसे-वैसे आपकी जिम्मेदारियां भी बदलती रहती है। अगर आप नए-नए पिता बने हैं तो हमारे द्वारा नीचे बताए गए पेरेंटिंग टिप्स पर अमल करें।

डायपर
किसी नए पिता के लिए यह एक बेसिक पेरेंटिंग टिप्स है। आपको पता होना चाहिए कि कब और कैसे बच्चे का डायपर बदलना है। डायपर में मल-मूत्र होने से कोई भी बच्चा असहज स्थिति में आ सकता है।

भोजन
बच्चे को खाना खिलाना बहुत ही मुश्किल काम साबित हो सकता है। बच्चे को खाना खिलाते समय आपको धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी। यह भी हो सकता है बच्चे को भरपेट खाना खिलाने के लिए कहानियां सुनानी पड़े या उसे गोद में लेकर टहलाना पड़े।

उदारता
अगर आप नए पिता है तो इसे गंभीरता से लें। एक अच्छा पिता बनने के लिए आपको धैर्य के साथ-साथ उदारता भी दिखानी पड़ेगी। आपको कभी भी आपा नहीं खोना चाहिए और अपना खींच बच्चे पर नहीं उतारनी चाहिए।

खेलना
यह पता लगाना थोड़ा मुश्किल है कि बच्चे किस तरह का खेल और खिलौना पसंद करते हैं। अगर आप बच्चे के साथ खेलेंगे तो इससे आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने बच्चे के साथ पीक-ए-बू या हाइड एंड सीक गेम खेल सकते हैं।

देखभाल और प्यार
एक अच्छा पिता बनने के लिए अपने बच्चे से खूब प्यार जताएं। एक पिता होने के नाते जरूरत के समय आपको अपने बच्चे के साथ रहना चहिए। साथ ही बच्चे की जरूरतों को भी पूरा करना चाहिए।

सलाह दें और बात करें
अगर आप अपने बच्चे से बात करेंगे या सलाह देंगे तो इससे आपके बीच का रिश्ता मजबूत होगा। जवान बच्चे हर सलाह के लिए अपने पिता की ओर देखते हैं।

एक रोल मॉडल बनें
बच्चे में मां-बाप का असर पड़ता है। इसलिए आपको अपने बच्चे के लिए रोल मॉडल बनना चाहिए। बच्चे जब बड़े होते हैं तो वह अपने पिता के नक्शेकदम पर ही चलते हैं। एक पिता होने के नाते आपको उन्हें सही रास्ते पर चलने में मदद करनी चाहिए।

सपोर्टिव
एक पिता होने के नाते आपको अपने बच्चे का सपोर्ट करना चहिए। अपनी इच्छा उनपर थोपने के बजाय उनका मन टटालें और उनका सपोर्ट करें। पिता का सपोर्ट बच्चे की सबसे बड़ी ताकत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
