Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चे के साथ यात्रा करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
अगर आपके पति ने खास आपको कहीं घुमाने के लिये छुट्टियां ली हैं, तो आपका मन इस बात से बहुत खुश हुआ होगा। लेकिन जब बात बच्चे के साथ सफर करने की हो तो सारी खुशी धरी की धरी रह जाती है। छोटे बच्चों के साथ सफर करना बड़ा मुशकिल होता है और तब जब आपके लिये जगह नई हो। यात्रा करने के लिये आपको पहले से बुकिंग करनी पड़ती है, एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचना होता है, बच्चे का समान आदि साथ में रखना होता है और ना जाने क्या क्या। अब आपको यात्रा करने से पहले कई बातों का ख्याल रखना होगा क्योंकि अब आपके वह पुराने दिन गए जब आप केवल बैग पैक कर के यूं ही चल दिया करते थे।
तो अगर आप अपने बच्चे के पिता हों या फिर बच्चे की मां, आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आपके बच्चे को यात्रा करते वक्त किसी समस्या से ना जूझना ना पडे़। आपकी यात्रा सुगम रहें, इसके लिये जानते हैं कुछ बातें-

बच्चे के साथ यात्रा करते वक्त ध्यान रखें ये बातें:
1. समय का ख्याल रखें: क्या आप जानती हैं कि बच्चे हर काम को करने में बड़ों से भी ज्यादा समय लेते हैं। चाहें उन्हें लू जाना हो या फिर कोई और काम करना हो, उसमें उन्हें आधा घंटा लगता है। ऐसे में आप उन्हें जल्दबाजी करने को नहीं बोल सकती क्योंकि इससे वे चिढ़ जाएंगे। आपको उनके नखरों के लिये अलग से समय निकालना होगा।
2. एप्प की सहायता: बच्चा ट्रेन या फिर एयरपोर्ट पर रोए नहीं इसके लिये आप उसे किसी चीज़ में फंसा दें। जैसे अपने फोन में ऐसे एप्पस भर लें जो कि बच्चों के लिये लुभावने हों, उसे देख कर बच्चे का पूरा सफर खतम हो जाएगा।
3. डाइपर्स और वाइप्स: जब भी आप यात्रा कर रही हों तो वाइप्स को ऐसी जगह पर रखें जो आपको आसानी से मिल जाए।
4. करें पबलिक ट्रासंपोर्ट का उपयोग: आप सोंच रही होंगी कि बच्चे को अपनी बुक करवाई हुई गाड़ी में ले जाना उसके लिये सुरक्षित रहेगा। पर अगर आप बच्चे को खुद देखना चाहती हैं तो उसे बस, ट्रेस आदि से ही ले जाएं।
5. दवाइयां रखें: अपने बाप हर चीज़ की दवाई अवश्य रखें क्योंकि आपको नहीं पता कि किस कारण से बच्चा बीमार पड़ जाए। दवाइयों को अपने पर्स में ही रखें, जिससे उसे आसनी से प्राप्त किया जा सके।
6. बच्चों के कपड़े: बच्चों को खुद के कपडे़ खराब करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। इसलिये अगर आप प्लेन में जा रही हैं तो 1 जोड़ी कपड़ा साथ में ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications
