Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जब बच्चा घुटनों के बल चलने लगे तब आप करें कुछ ऐसा
दुनिया में मां-बाप के लिये बच्चों से संबन्धित कई ऐसी चीजें होती हैं जो उनके मुंह पर मुस्कान ले आती हैं। इनमें से एक पल होता है जब उनका बच्चा अपने घुटनों पर चलना सीखता है। इससे ज्यादा खुशी का पल किसी मां बाप ने नहीं देखा होता है। अगर आप के घर पर भी कोई छोटा नन्हा मुन्ना बच्चा है और वह घुटनों के बल चलना शुरु कर चुका है तो, इस पल को यूं ही बेकार ना जाने दें। उसकी कुछ तस्वीरें लें और अपने घर को सेफ कर लें, जिससे बच्चे को चलने वक्त कहीं भारी चोट ना लग जाए।
बच्चे चलते चलते हाइपर हो जाते हैं जिसके कारण वह बड़ी जल्दी जल्दी दौड़ने लग जाते हैं। इस दौरान आपको अपने घर में कोई ऐसी चीज नहीं रखनी चाहिये जिससे कि वह चोटिल हो जाए। बच्चों के लिए वजन घटाने के हेल्दी टिप्स

उसकी तस्वीर खींचे
बच्चे के लिये घुटनों पर दौड़ना एक बड़ी ही अहम बात होती है। यह आपके लिये भी कोई छोटी बात नहीं है। अपने बच्चे की फोटो क्लिक करें और वीडियो भी बना लें।

घातक समान हटा दें
आपका बेबी पूरे घर में आराम से घूम सके इसके लिये आपको अपने घर से नुकेले और धारदार समान हटा देने चाहिये। ऐसे छोटे समान जिसे बच्चे मुंह में डाल लेते हैं, उसे भी हटा दें।

बेबी को बेड पर ना छोडे़
बेबी को अकेले कभी भी सोफे या बेड पर ना छोडे़। इससे वह गिर सकता है और उसे छोटें आ सकती हैं।

बेबी को घूमने का और मौका दे
अपने बेबी को इधर उधर जाने से ना रोकें। उसे और ज्यादा प्रोत्साहित करें। उसे कुछ खिलौने दें या रंग बिरंगी चीजें जिससे कि वह आराम से और टहल सके।

जमीन को साफ सुथरा रखें
अपनी जमीन और उस पर बिछी हुई कालीन को बिल्कुल साफ सुथरा रखें। आपका बच्चा दिनभर जमीन पर हहलता रहेगा इसलिये जरुरी है कि वह साफ हो।

बच्चे की मदद करें
जब आपका बच्चा चलना शुरु करे तब उसका हाथ पकड़ कर उसे चलने में मदद करें, जिससे वह और जल्दी चलना सीख जाए।



Click it and Unblock the Notifications
