Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में शिशु की ऐसे करें देखभाल
गर्मी का महीना ना केवल बड़ों की बैड बजा देता है बल्कि छोटे बच्चों और शिशुओं को भी काफी परेशान कर देता है। वैसे तो गर्मी का मौसम बड़ा ही अच्छा होता है लेकिन गर्मी के साथ आने वाली बीमारियां और सूरज की तपन किसी को भी अच्छी नहीं लगती। अगर आपके घर पर शिशु है, तो गर्मी में उसका खास ख्याल रखने की आवश्यकता होगी। शिशु के लिये गर्मी झेलना बड़ा ही मुश्किल होता है। इस दौरान अपने बच्चे की मदद करें और उन्हें इस तपती-जलती गर्मी में आराम महससू करवाने की पूरी कोशिश करें।

गर्मियों में शिशु की ऐसे करें देखभाल
1. अपने शिशु को सही कपड़े पहनाइये- गर्मियों में कॉटन के कपड़े ज्यादा आरामदायक होते हैं। दूसरा फैबरिक शिशु को परेशान कर सकता है क्योंकि उसमें गर्मी अंदर तक बैठ जाती है और जल्दी निकल नहीं पाती। इस वजह से बच्चे के शरीर पर रैश पड़ जाते हैं और खुजली मचने लगती है।
2. लगातार डायपर बदलें- वैसे तो यह काम हर तीन घंटे के बाद करना चाहिये। गर्मियों में इस बात का खास ख्याल रखना चाहिये नहीं तो डायपर में गीलेपन की वजह से बैक्टीरिया फैल सकता है और बच्चे की त्वचा पर रैश पैदा हो सकते हैं। बच्चे को नया डायपर पहनाने से पहले उसे पाउडर लगा देना चाहिये और फिर डायपर पहनाना चाहिये।
3. बेबी को हाइड्रेट रखें- इन दिनों बच्चे को खूब सारा पानी और फलों का रस पिलाएं नहीं तो उन्हें पानी की कमी की वजह से भूख लगना बंद हो जाएगी और कब्ज की समस्या पैदा हो जाएगी। स्तनपान करवाते समय बचें इन गैस बनाने वाले आहारों से
4. ना लगाएं मसाज ऑइल- गर्मी में अगर आप रोजाना बच्चे की मसाज करेगीं तो उनकी त्वचा पर रैश और खुजली होने लगेगी। अगर त्वचा को ठीक से साफ ना किया गया तो वह परत दर परत जमती चली जाएगी और वहां पर गर्मी की वजह से खुजली तथा फोड़े-फुंसी निकलने लगेगें।
5. बच्चे को रोज नहलाएं- गर्मी में अपने बच्चे को एक भी दिन नहलाना ना भूलें। इससे उनका मूड अच्छा बना रहेगा और उन्हें बहुत ही अच्छी नींद आएगी।
6. रूम का टंपरेचर स्थिर रखें- अगर आपको AC इस्तमाल करने की आदत है , तो रूम के टंपरेचर 24 डिग्री तक रखें। बार बार टंपरेचर को बदलने से आपको शिशु को सर्दी और खांसी हो सकती है। साथ ही अपने बच्चे को नहला कर तुरंत AC के सामने ना बैठाएं।



Click it and Unblock the Notifications
