Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बेबी को बिगड़ने से कैसे रोक सकते हैं पैरेंट्स?
वैसे तो हम कहते हैं कि हमें अपने बच्चों को नहीं बिगाड़ना चाहिये। पर शिशुओं का क्या? क्या आप उन्हें भी बिगाड़ सकते हैं? कई विशेषज्ञों का मानना है कि 6 महीने तक के छोटे बच्चे को उनके माता पिता नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि उस वक्त तक बच्चा अपने मा-बाप व्यवहार को समझने की छमता नहीं रखता। लेकिन 6 से 8 महीने में, बच्चा पेरेंट्स की बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के हाव भाव को समझना शुरु कर देता है। बच्चों में पेट के कीड़े दूर करने के 5 टिप्स
तो अगर इस दौरान आपने सावधानी नहीं बरती तो, आप अपने बच्चे को बिगाड़ सकते हैं। कोई भी माता पिता नहीं चाहता कि उनका बच्चा उनके दृारा बिगड़े, लेकिन वह समझ ही नहीं पाते कि उन्होने कब अपने बच्चे की आदत बिगाड़ दी है।

आप कि तरह खराब करती हैं अपने बेबी को ?
जब भी बेबी रो रहा हो , तो इस का यह मतलब नहीं है कि वह भूखा है या फिर उसे नींद आ रही है। इसका यह भी कारण हो सकता है कि बेबी बोर हो रहा हो और वह किसी की गोद में जाना चाहता हो। अगर आप उसके जरा सा भी रोने पर तुरंत दौड़ पड़ती हैं और उसे खूब ज्यादा दुलार कर के यह सोंचती हैं कि इतना तो बच्चे डिमांड करते ही हैं। तो यह देख कर आपका बच्चा और भी ज्यादा डिमांडिंग हो जाएगा और चाहेगा कि आप उसके पास से कभी न जाएं।
न करें उसकी मदद
इसी तरह से कभी बच्चा जब अपने खिलौनों में उल्झा हुआ हो और वह उसके पुर्जे जोड़ने में लगा हुआ हो तो, वहां पर उसकी मदद न करें। उस समय उसे अगेले ही उलझे रहने दें, नहीं तो वह आप पर निर्भर हो जाएगा। फिर कभी भी भविष्य में जब उसे कोई चीज चाहिये होगी तब वह उसे पाने के लिये रोएगा जो कि बिल्कुल गलत है।
बच्चे को अकेले सोने दें
इसी तरह से कई माता पिता बच्चे को सुलाने के लिये उन्हें थपकी मारते हैं या फिर उन्हीं के पास तब तक रहते हैं, जब तक कि वह सो नहीं जाते। नींद बच्चे की एक बेसिक जरुरत है, जो कि उसे लेनी ही है इसलिये उसके पास रह कर उसकी आदत न खराब करें। उसे अकेले सोने की आदत डलवाएं। रोना बच्चों के स्वास्थ के लिए क्यूं है अच्छा
इस तरह रोंके बेबी को खराब होने से
इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि बेबी के लाख रोने पर उसके पास तुरंत दौड़ कर न जाएं। उसे कुछ देर रोने दें, जिससे वह आप पर निर्भर न रहे। इसी तरह से उसे अकेले ही सोने की आदत डलवाएं, जिसके लिये वह थेाड़ा बहुत रोएगा पर अंत में उसे अकेले ही सोने की आदत पड़ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
