Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बच्चों की देखभाल से सम्बंधित 5 मिथक
एक बच्चे का जन्म होना, परिवार में सबसे बड़ी खुशी की बात होती है। हर कोई उस बच्चे की देखभाल में जुट जाता है। फैमिली और फ्रैंड्स का आना जाना भी लगा रहता है और सभी लोग बच्चे की केयर के बारे में हजारों टिप्स देते हैं।
जिन कपल्स को बच्चे की देखरेख के बारे में पता नहीं होता है, उन्हे बच्चे के पालन पोषण में बहुत दिक्कत आती है। अगर आपको कुछ भी न पता हो, तो डॉक्टर के पास जाएं। बच्चे की देखरेख को लेकर कई मिथक भी है। ऐसे ही कुछ मिथकों के बारे में इस आर्टिकल में बताया जा रहा है। जानिए बच्चों की देखरेख सम्बंधी मिथकों के बारे में:

बच्चों की देखभाल से सम्बंधित पांच मिथक -
1) बड़े लोगों की दवाई को आधा देने से फायदा: कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा कि बड़े लोगों वाली आधी दवा बच्चे को दे दे, आराम मिल जाएगा। ऐसा न करें। इस प्रकार दवाई का सेवन करवाने से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। बड़े लोगों की दवा देने से बच्चे को सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द,आदि की समस्या हो सकती है। बच्चे की उम्र चार साल से कम होने पर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए ये काम न करें, डॉक्टर के पास जाएं। क्या आपके बेबी के दांत अभी तक नहीं निकले ?
2) दांत निकलने से बुखार: जब बच्चे के दांत निकलते है या उसकी ग्रोथ का टाइम होता है और बच्चे को फीवर आने लगता है तो अक्सर पैरेंटस कहते है कि दांत निकलने की वजह से ऐसा है। ऐसा सोचकर घर में न बैठे रहें। डॉक्टर से अवश्य सम्पर्क करें, हो सकता है कि बच्चे को वायरल हो गया हो।
3) वीडियो देखने से बच्चे जल्दी सीखते है: कई बार लोग सोचते है कि बच्चे को सीखाना है तो उसे वीडियो दिखा दो, वीडियो से बच्चे जल्दी सीखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। बच्चा, अभ्यास से सीखता है। वीडियो से उसकी भाषा पर पकड़ अच्छी हो सकती है।
4) वॉकर से बच्चा सुरक्षित तरीके से चल सकता है: जब बच्चा चलना सीखता है तो सभी पैरेंटस उसे वॉकर लाकर देते है क्योंकि उन्हे लगता है कि इसमें बच्चा सुरक्षित है। लेकिन कभी भी बच्चे को वॉकर में अकेला न छोड़ें। उसे चोट पहुंच सकती है।
5) कान में संक्रमण होने पर ब्रेस्ट मिल्क डाल दो: कई माताएं मानती हैं कि बच्चे के कान में किसी भी प्रकार का संक्रमण होने पर मां का दूध डाल देने से आराम मिलता है। ऐसा कतई न करें, ब्रेस्ट मिल्क से कान में और भयानक संक्रमण हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
