Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे छुड़ाएं बच्चे की दांत काटने की आदत?
छोटे बच्चे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। जब वह खुश होता है तो उनका हंसना और खिलखिलाना पूरी घर को खुशियों से भर देता है। पर वहीं आपका बच्चा जब चिड़चिड़ा हो जाता है या गुस्से में आ जाता है तो मामला पूरा उल्टा पड़ जाता है। बाइटिंग के जरिए दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचना बच्चों में आमतौर पर देखा जाता है। कल्पना करें कि आपके घर कुछ खास मेहमान आए हुए हों और आपका बच्चा अगर बाइटिंग शुरू कर दे तो आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस बारे में सोचना चाहिए कि बच्चे को बाइटिंग करने से कैसे रोका जाए। बच्चों में कैसे छुड़ाएं नेल बाइटिंग की आदत
अगर आप बच्चे की बाइटिंग की आदत को छुड़ाना चाहते हैं तो आपको निरंतर प्रयास करना होगा और धैर्य रखना होगा। सबसे अच्छा तरीका यह है कि बच्चे को इस बात की भनक नहीं लगनी चाहिए कि आप उनकी ये आदत छुड़ाना चाहते हैं। आइए हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिनसे आपको निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

उसे उकसाए नहीं : अगर आपको पता है कि किस स्थिति में आपका बच्चा बाइटिंग करता है, तो ऐसी स्थिति को बनने से रोकें। अगर आपका बच्चा कुछ दिन बाइटिंग नहीं करेगा तो मुमकिन है कि वह ऐसा करना भूल जाए। बच्चे को बाइटिंग से रोकने का यह सबसे आसान तरीका है।
उसका ध्यान हटाएं : जिस समय आपको लगे कि आपका बच्चा आपे से बाहर हो रहा है तो उसका ध्यान किसी और चीज की तरफ ले जाएं। हो सकता है इसके लिए आपको बहुत अधिक प्रसाय करना पड़े, लेकिन फिर भी आप ऐसा करें। अपने बच्चे को बाइटिंग से रोकने का यह एक प्रभावी तरीका है।
उसे टीथर दें : दांत निकलने के दौरान बाइटिंग एक सामान्य बात है। इसलिए बच्चे को बाइटिंग से रोकने के लिए उन्हें एक टीथर दें। हो सके तो टीथर को ठंडा करके दें। आप दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द से राहत पहुंचाने के लिए ठंडा वॉशक्लोथ भी दे सकते हैं।
ध्यान रखें : अपने बच्चे के बाइटिंग की आदत को कभी भी नजरअंदाज न करें। इस बात को समझें कि यह उनके प्रतिक्रिया देने का तरीका है। आमतौर पर बच्चे ऐसा ध्यान आकर्षित करने के लिए करते हैं। इसलिए आप बच्चे पर पूरा ध्यान दें ताकि उन्हें ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ और न करना पड़े।
गुस्सा न हों : बच्चे गुस्से और खुशी दोनों स्थिति में बाइटिंग करते हैं। अगर आप उनपर चिल्लाएंगे तो वह आपका ध्यान पाने के लिए बार—बार ऐसा करेगा। यह बेहद अहम है कि आप शांत रहे और बाइट करने पर बहुत अधिक गुस्सा न हों। इसे बच्चों की बाइटिंग की आदत को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
