Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बच्चे का नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
जब बच्चे के नाम रखने की बारी आती है तो यह काफी उलझन भरा हो जाता है। बच्चे के लिए चुना गया नाम सही है या नहीं इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति रहती है। आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जिससे आपको बच्चे के नामकरण में आसानी होगी। गर्भावस्था के दौरान इन 7 चीजों से रहें दूर
अगर आप इन बातों को ध्यान में रखकर बच्चे का नाम रखेंगे तो आगे चलकर उन्हें यह नाम जरूर पसंद आएगा। आइए हम नए माता-पिता के लिए कुछ ऐसी बातें बताते है, जिसका ध्यान बच्चे का नाम चुनने के दौरान रखा जाना चाहिए।

1. मशहूर नाम
ऐसे कई पेरेंट हैं जो बच्चे का नाम मशहूर एक्टर या एक्ट्रेस के नाम पर रखते हैं, जो कि अच्छा नहीं होता है। पेरेंट को लगता है यह नाम काफी क्रिएटिव है।
2. छोटा नाम
अगर आपके परिवार का नाम काफी लंबा है और यह नाम बच्चे के साथ भी जुड़ेगा तो बच्चे का पहला नाम छोटा रखें। अगर आपके आखिरी नाम में चार शब्दांश है तो बच्चे का पहला नाम बड़ा होने पर नाम के उच्चारण में परेशानी होगी।
3. नाम से छेडख़ानी न हो
अपने बच्चे के नाम ऐसा चुना जिससे उन्हें नाम के कारण छेडख़ानी का सामना न करना पड़े। अगर आपको लगता है कि कोई नाम रखने से आपके बच्चे का उपहास बन सकता है, तो ऐसे नाम को न चुनें। उदाहरण के लिए किम कार्डिशियन और केन वेस्ट की बेटी का नाम नार्थ वेस्ट है।
4. निकनेम
बच्चे का निकनेम चुनते समय भी सावधानी बरतें, क्यों यह नाम उनके साथ हमेशा-हमेशा के लिए रहेगा। निकनेम हमेशा खूबसूरत और प्यारा होना चाहिए। जैसे कि मुन्ना।
5. ब्रांड नेम
हर पेरेंट को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि उनका बच्चा किसी ब्रांड या प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं कर रहा है। यह बेहद जरूरी है कि बच्चे का नाम किसी ब्रांड या प्रोडक्ट के नाम पर न हो। उदाहरण के लिए एप्पल या कोको।
6. लोकप्रियता
अगर आपके लिए लोकप्रियता महत्वपूर्ण है और आप अपने बच्चे का नाम किसी सेलेब्रेटी के नाम पर रखना चाहते हैं तो इसपर एक बार फिर से सोच लें। कुछ समय के लिए यह मजेदार लगता है, पर बाद में इससे काफी पेरशानी होती है।
7. अनेकार्थी शब्द और मुहावरे
कई शब्द ऐसे होते हैं जिनके एक से ज्यादा अर्थ होते हैं। बड़े होने पर बच्चे को ऐसे नाम से शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।
8. सामान्य नाम
ऐसे कई लोग हैं जो अपना नाम सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि वह काफी सामान्य होता है। इसलिए अपने बच्चे का नाम रखते समय थोड़ा सोच-विचार जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
