Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
आपका बेबी दूध क्यूं नहीं पीता?
अगर आपका बच्चा छोटा है और वह सही प्रकार से स्तनपान नहीं कर पाता है तो यह बात चिंता का विषय है। बच्चे का मां का दूध न पी पाने के कई कारण होते है, इसके लिए जरूरी है कि आप उस कारण को समझें। अगर बच्चे के शरीर में कोई भी दिक्कत नहीं होती है तो वह मां का दूध आराम से पी लेता है।
बेबी मालिश के स्वास्थ्य लाभ
कई बार बच्चे अचानक से स्तनपान करना बंद कर देते है, इसका मतलब साफ है कि बच्चे को आपसे या अपने खुद के शरीर में कोई दिक्कत है। बच्चे बोल नहीं पाते, इसलिये उनकी बात को समझना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन एक मां होने के नाते आप उसके शरीर की जांच पड़ताल करें। अगर आपको बच्चे की समस्या समझने में दिक्कत आती है तो डॉक्टर से सम्पर्क करें।

बच्चे के स्तनपान न कर पाने के निम्मलिखित कारण हो सकते है :
1) बर्थ इंजरी : छोटे बच्चे में जन्म के दौरान चोट लगना सामान्य बात है। अगर कोई बच्चा काफी लेबर के बाद पैदा होता है तो उसे चोट लग जाती है। ऐसे में डॉक्टर से बच्चे का परीक्षण करवाएं और उसका सही तरीके से ट्रीटमेंट करवाएं।
2) सांस में तकलीफ : छोटे बच्चे कई बार सही तरीके से सांस नहीं ले पाते है या उन्हे सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में जब वह दूध पीते है तो मुंह भी बंद हो जाता है जिससे वह उन्हे सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होती है। ऐसे में बच्चा रोता है और दूध नहीं पीता है। ये समस्या समय के साथ सही हो जाती है, इसके अच्छा तरीका है कि मां अपने दूध को निकालकर बच्चे को रूई से दूध पिला दें ताकि उसका पेट भर जाएं।
3) मुंह में दिक्कत : अगर बच्चा मुंह को स्तन पर ही न लगाएं तो समझ लें कि उसे मुंह में किसी प्रकार की समस्या है। हो सकता है कि उसे मुंह में किसी तरह का इंफेक्शन हो।
4) अन्य दिक्कत : कई बार बच्चों को अलग तरह से दूध पीने की आदत है जैसे - उनकी मां, उनके पास लेटे आदि। बच्चे की इन खास आदतों को ध्यान रखें, ऐसा न करने पर भी बच्चा दूध नहीं पीता है क्योंकि वह समझ नहीं पाता है कि वह उस तरीके से कैसे पिएं।
5) दर्द : बच्चे के शरीर में कई भी दर्द होने पर वह सबसे पहले स्तनपान करना छोड़ देता है। कई बार बच्चे को कान में दर्द होता है जिसकी वजह से काफी असहज हो जाता है और रोता है।
6) पेट में दर्द : छोटे बच्चों को कब्ज, पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या काफी रहती है। ऐसे में बच्चे के पेट को हल्के से दबाकर देखें, अगर वह रोता है या कराहता है तो समझ जाएं कि उसके पेट में दर्द है। उसके पेट दर्द की शीघ्र ही उपचार करें।
7) एलर्जी : अगर आपका बच्चा दूध पीने से इंकार करता है और कोई भी कारण समझ में नहीं आता है तो हो सकता है कि उसे दूध से एलर्जी हो। दूध से एलर्जी होने पर बच्चों को उल्टी भी होने लगती है।
8) सेंसरी ईश्यू : यह संभव है कि बच्चे को कोई सेंसरी दिक्कत होने पर वह दूध न पी रहा हो।
9) बीमार : जब बच्चे को बुखार हो या उसके शरीर में दर्द हो, तो वह सबसे दूध पीना छोड़ देता है क्योंकि उसका शरीर थका हुआ होता है और वह दूध पीने में ज्यादा ताकत नहीं लगा पाता है।
10) मिल्क का फ्लो न होना : अगर मां के शरीर में बहुत ज्यादा दूध नहीं बनता है तो भी बच्चा दूध पीने से कतराता है क्यूंकि उसे दूध पीने के लिए ज्यादा एनर्जी लगानी पड़ती है। कई बार मां के शरीर से आने वाली बदबू से भी बच्चे दूर भागते है और दूध नहीं पीते है। कई बार बच्चों को भूख नहीं होती है या फिर उनकी भूख कम होती है, ऐसे में भी वे बहुत कम दूध पीते है। इन सभी कारणों को जानकर बच्चे को उस हिसाब से ट्रीट करें और स्तनपान कराकर उन्हे स्वस्थ बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
