Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आपके बेबी के दांत अभी तक नहीं निकले ?
शिशु की जिंदगी में कई मोड़ आते हैं, जिसमें से उनके दांतों का निकलना काफी अनोखा पल माना जाता है। हर मां की नजर अपने बच्चे के विकास पर रहती है इसलिये हर वक्त उसकी सेहत को ले कर चौकन्नी रहती है। बेबी के दांत अगर समय पर नहीं निकल रहे हैं, तो भी मां-बाप को चिंता होनी शुरु हो जाती है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि अगर आपके शिशु की उम्र 13 महीने से ज्यादा हो रही है और तब भी उसके दांत नहीं निकले हैं, तो उसे चिकित्सक के पास ले जाएं। लेकिन उससे पहले अपने बच्चे को आहार के माध्यम से सभी पोषक तत्व दें, जिससे यह समस्या सुलझ सके। आइये जानते हैं अगर आपके बेबी के दांत अभी तक नहीं निकले तो उसका क्या कारण हो सकता है और आप उसके लिये क्या कर सकती हैं?

क्या आपके बेबी के दांत अभी तक नहीं निकले ?
वंशानुगत
यह आपका बच्चा है इसलिये आपके जीन का असर उस पर जरुर पडे़गा। आप अपनी फेमिली हिस्ट्री टटोलिये , आपके पास पास हर बच्चों में यही समस्या देखने को मिली है, तो इसका साफ मतलब है कि यह वंशानुगत हो रहा है और आप इसमें कुछ नहीं कर सकते।
खाने में सही पोषण न मिलना
आपका बेबी अभी उस मोड़ पर है जहां उसको ढेर सारा पोषण मिलना चाहिये। तभी तो शिशु को 6 महीने तक मां का दूध पिलाते रहना चाहिये, जिससे उसे सभी प्रकार के जरुरी पोषण की प्राप्ती हो सके।
विटामिन डी की कमी
विटामिन डी और कैल्शियम की कमी की वजह से भी शिशु में जल्दी दांत नहीं निकल पाते। विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूरज की धूप होती है। इसलिये दवाइयां खिलाने से अच्छा है कि बच्चे को कुछ देर धूप में रखें।
हाइपोथायरायडिज्म
अगर शरीर में थाइराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करेगी तो बच्चे को हाइपोथायराइड हो जाएगा। इससे बेबी में दांत बहुत देरी से निकलते हैं। इसके लिये आपको चिकित्सक से परामर्श जरुर लेना चाहिये। इस समस्या से शिशु देर से चलना , बातें करना और मोटापा बढने के चांस बढ जाते हैं।
चिकित्सा सहायता
अगर आपके बेबी को 13 महीने से ज्यादा होने पर भी दांत नहीं निकल रहे हैं, तो तुरंत ही डॉक्टर के पास जाएं। अगर कोई समस्या होगी तब डॉक्टर कुछ टेस्ट करने को बोलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
