Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
क्या प्लास्टिक की बोतल आपके शिशु के लिए हनिकारक हैं?
पहले हम बच्चे को सिर्फ स्टील या कांच की बोतल में ही दूध पिलाते थे, लेकिन आज बाज़ार में कई सारे विकल्प मौजूद हैं। जिसके चलते हम कई बार यह सोचते हैं कि हम अपने छोटे से बच्चे को प्लास्टिक की बोतल में दूध पिलायें या कांच की बोतल में, लेकिन अगर आप अपने नन्हें मुन्नों को प्लास्टिक की बोतल से दूध पिलाते हैं तो सावधान हो जाएं।
READ: प्लास्टिक की बोतल से पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान
प्लास्टिक की बोतल में रासायनिक द्रव्य की कोटिंग होती है। बोतल में गर्म दूध डालने पर यह रसायन दूध में मिलकर बच्चे के शरीर में पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। वैसे तो गिलास की बोतल के अपने नुक्सान हैं। जैसे यह वजन में भारी होती हैं और ज़मीन पर गिर ने तुरंत टूट जारी हैं।
READ: बच्चा अगर दूध ना पिए तो अपनाएं ये जोरदार तरीके
आईये कांच की बोतल को इस्तेमाल करने के फायदे और नुक्सान जानते हैं।

बच्चे के लिए कांच की बोतल अच्छी है या प्लास्टिक की ?
तो जवाब है हाँ प्लास्टिक की बोतल में बिस्फेनॉल नमक रसायन पाया जाता है जो दिमाग को कमज़ोर बनता है और इंसान की प्रजनन प्रणाली को भी नुक्सान पहुँचता है। जब आप प्लास्टिक की बोतल में कुछ गर्म डालते हैं तो यह रसायन उस खाने में मिल कर आपके शरीर में चला जाता है।
कांच की बोतलों के फायदे
कांच में किसी भी तरह का कोई भी रसायन नहीं पाया जाता है, ना कोई पेट्रोलियम उत्पादन का इस्तेमाल होता है इसे बनाने में, और इन्हे रीसायकल भी किया जा सकता है। कांच की बोतल को गर्म करने पर किसी भी तरह का अवशोषण नहीं होता है। इन्हे आप अच्छे से साफ़ कर सकते हैं और इसमें दूध लंबे समय तक गर्म रखा जा सकता है।
कांच की बोतलों के कुछ नुकसान
कांच की बोतल काफी भरी होती हैं और आसानी से टूट जाती हैं। ये प्लास्टिक की बोत्तल से महंगी होती हैं। इनकी ज्यादा केयर करनी पड़ती है। अब जब आप कांच की बोतल के फायदे और नुक्सान जान चुके हैं तो अब आप निर्णय करें की आपके बच्चे के लिए क्या सही है।



Click it and Unblock the Notifications
