Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शिशु को एलर्जी होने पर क्या करें
छोटे बच्चे या नवजात में एलर्जी होना, इन दिनों आम बात है। कई बच्चे, इस समय ऐसी समस्या से ग्रसित हैं। वैज्ञानिक रूप से देखें तो एलर्जी एक तरीका है जो शरीर की इम्यून सिस्टम को एक्टिव बना देता है।
बच्चों को रैशेज, आंखों में पानी आना, नाक बहना और छींक आदि की एलर्जी हो सकती है। अगर किसी बच्चे को गंभीर एलर्जी हो जाती है तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

कई बार परिवार में किसी सदस्य को विशेष एलर्जी होने पर बच्चे को भी हो जाती है। ऐसे में आपको बच्चे को डॉक्टर को दिखवा लेना चाहिए।

बच्चे को होने वाली एलर्जी में एक बात का ध्यान रखें कि आप खुद से कुछ भी ट्राई करने की कोशिश न करें। आपको पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए, फैमिली एलर्जी हिस्ट्री के बारे में बताना चाहिए और उनके बताएं हुए ट्रीटमेंट या थेरेपी को ही फॉलो करना चाहिए। इससे आपके बच्चे को कष्ट नहीं उठाना पड़ेगा।

एलर्जी के लक्षण काफी जल्दी उभर कर सामने आ जाते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके बेबी की आंख में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा पानी आ रहा है या उसकी नाक हर वक्त बहती रहती है तो आपको उसके शरीर में होने वाले इन परिवर्तनों पर ध्यान देना होगा। साथ ही उसे किस प्रकार की एलर्जी है, इसकी पहचान करनी होगी।

अगर बच्चे की एलर्जी का इलाज कोई दवा है तो आपको उसे दवा देनी चाहिए। डॉक्टर के हर इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना चाहिए। बच्चे की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

ध्यान रखें कि आप बच्चे का कमरा हर दिन अच्छे से साफ करें। उसे गंदे कमरे या गंदे स्थान पर न बैठाएं। बच्चे के खेलने और सोने की जगह साफ रखें। आप चाहें तो हेपा फिल्टर का इस्तेमाल घर में कर सकती हैं। इससे बच्चे को एलर्जी फ्री हवा मिलेगी।

साथ ही आप घर में नमी न आने दें। घर में खिड़की आदि खोलकर रखें। गद्दे साफ रखें और पालतू पशुओं को भी बिस्तर पर चढ़ने से रोकें।



Click it and Unblock the Notifications
