Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चा करने से पहले अपने पार्टनर से यह 7 बातें ज़रूर करें
अगर अाप शादीशुदा हैं या फिर काफी दिनों से अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में हैं तो अाप अपने परिवार को बढ़ाने के बारे में ज़रूर सोचते हैं। अपने बच्चे पैदा करना और बड़े होने पर वह अच्छे इंसान बनें ऐसा हममें से सब सोचते और चाहते हैं।
मां बाप बनना, उन्हें पालने की कला सीखना जिसे वह अच्छे इंसान बनें, उनके साथ समय बिताना और फिर उन्हें बड़ा होता हुअा देखना ऐसी चीज़ें हैं जो हर शादीशुदा जोड़ा चाहता है। हालांकि, हम सब यह मानेंगे कि बच्चों को बड़ा करना कोई अासान काम नहीं रह गया।
किसी दूसरे व्यक्ति की ज़िंदगी की ज़िम्मेदारी लेना, उसको जमाने के तौर तरीके सिखाना, इसमें अाने वाले खर्चे अादि ऐसी चीज़ें हैं जो बहुत ही चुनौती भरी हो सकती हैं। इसलिए यह दोनों पार्टनर के लिए सोचना ज़रूरी है कि वह भावनात्मक, शारीरिक और अार्थिक रूप से बच्चे को दुनिया में लाने के लिए तैयार हैं।
अक्सर एक पार्टनर बच्चा नहीं चाह रहा होता है पर दूसरे के दबाव के कारण तैयार हो जाता है। इसलिए यहाँ कुछ बातों का ज़िक्र किया गया है जो अाप अपने पार्टनर के साथ करना चाहेंगे अगर अाप बच्चा चाहते हैं।

1. स्वास्थय:
आप और आपके पार्टनर यह सुनिश्चित कर लें कि आपका शारीरिक स्वास्थय सही है जो कि काफी ज़रूरी हैं अगर आप बच्चा पैदा करना चाहते हैं और उसे सही ढंग से बड़ा करना चाहते हैं।

2. पैसा:
अपनी आर्थिक क्षमता के बारे में बात करना भी ज़रूरी है क्यूंकि बच्चे का मतलब है खर्चे में बढ़त और जो बच्चे के साथ बढ़ता ही जाता है। अगर आप बच्चा चाहते हैं तो आपको अार्थिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा।

3. कैरियर:
अपने कैरियर के बारे में बात करें और यह तय करें कि क्या आपको अभी बच्चा चाहिए अगर आप खुद अपने कैरियर में अभी किसी मुकाम को हासिल करना चाह रहे हैं।

4. व्यक्तिगत पसंद :
ऐसा हो सकता है कि आप तुरंत बच्चा चाह रहे हो और अापका पार्टनर कैरियर, घूमने या दूसरी रूची को देख रहा हो। अगर आप अपने पार्टनर को बच्चे के लिए विवश करते हैं तो यह अापके संबंध को बिगाड़ता है।

5. बच्चे से संबंधित ज़िम्मेदारी:
अगर अाप और अापके पार्टनर दोनों काम करते हैं तो यह बात करना ज़रूरी है कि बच्चे को बड़ा करने में अाने वाली ज़िम्मेदारी को आप कैसे बांटेंगे।

6. पेरेंटिंग तकनीक:
यह बात करें कि अाप दोनों बच्चे को कैसे बड़ा करना चाहते हैं। अाप अपने बच्चे के लिए नर्म रहना चाहते हो जबकि आपका पार्टनर कड़े नियम रखना चाह सकता है जो अाप दोनों के बीच मनमुटाव ला सकता है।

7. गोद लेने का ऑप्शन:
अगर आप बच्चा चाहते हैं पर यह किसी वजह से संभव नहीं है तो अपने पार्टनर से बात करें अगर आप बच्चा गोद ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
