Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मानसून में ऐसे रखें अपने बेबी का ख्याल
मानसून के मौसम में जितनी बीमारियां होती हैं, उतनी किसी मौसम में नहीं होती। मानसून का मौसम ना सिर्फ बड़ों को परेशान कर देता है बल्कि छोटे बच्चे भी इसके कहर से बच नहीं पाते। अगर आपका बेबी बहुत छोटा है तो उसे मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाइये।
मानसून के सीज़न में हर मां-बाप को अपने बेबी का बड़ा ही ख्याल रखना होता है, क्योंकि इस दौरान बच्चों का इम्यून सिस्टम पूरी तरह से मजबूत नहीं हुआ होता है इसलिये वे बड़ी ही जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। आइये जानते हैं कैसे रखें अपने मासूम का ख्याल-
मानसून में ऐसे रखें अपने बेबी का ख्याल

1. पूरे कपड़े पहनाएं: मानसून में तापमान गिरने से सर्दी बढ़ जाती है और फिर जब सूरज निकलता है तब गर्मी और उमस बढ जाती है।
तापमान का यह उतार चढ़ाव छोटे बच्चों दृारा बहुत महसूस किया जाता है। ऐसे में उन्हें सर्दी, जुखाम और बुखार होने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में अपने बच्चे को ढंग से कपड़े पहना कर ही बाहर ले जाएं।

2. आहार कैसा होना चाहिये: जितना हो सके अपने बेबी को घर का बना ही खाना दें। मानसून में खाना बड़ी जल्दी खराब हो जाता है क्योंकि उसमें बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। हमेशा बच्चे के खाने को ढंक कर रखें और कभी भी बचा हुआ खाना बाद में खिलाने के लिये स्टोर कर के ना रखें।

3. फल कैसे खिलाएं: बेबी को हमेशा मौसमी फल ही खिलाएं। फल सेहत के लिये अच्छे होते हैं और इन्हें कच्चा खाया जाता है, लेकिन इस मौसम में फलों को अच्छे से धो कर ही खिलाएं।

4. कैसा पानी पिलाएं: बेबी को हमेशा उबला हुआ पानी ही पीने को दें। अच्छा होगा कि आप उसमें थोड़ा सा अजवाइन मिला कर उबाल लें और फिर उसे पिलाएं। इससे पेट के रोग नहीं होते। अगर बेबी बॉटल से पानी पीता है तो, और बॉटल में पानी पीने के बाद छोड़ देता है, तो उसे तुरंत ही फेक दें और बॉटल को धो कर रख दें।

5. साफ-सफाई का ध्यान: इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा मौसम है क्योंकि सफाई करना हमेशा ही जरुरी होता है। मानसून के मौसम में ढेर सारी बीमारियां हवा में घूमती रहती हैं इसलिये कब कौन सी बीमारी हो जाए, पता नहीं।

घर में दरवाजे के बाहर हमेशा डोर मैट रखें और गंदे जूतों को घर में ना लाने दें। घर में हमेशा जाडू पोछा करती रहें। कपड़ों को नियमित धोती रहें। बेबी के कपड़ों को तथा उनके खिलौनों को भी साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications