Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
जानिये लड़कों के नए नाम उनके अर्थ के साथ
अधिकाँश माता पिता अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा नाम चुनते समय बड़ी कठिनाई महसूस करते हैं, वे बड़ी उलझन में होते हैं क्योंकि उन्हें विभिन्न स्त्रोतों से सलाह मिलती रहती है।
भारतीय नाम बड़े आकर्षक होते हैं क्योंकि इनमें गहरा अर्थ छिपा होता है। सामान्यत: इनका अर्थ पौराणिक कथाओं से या प्रकृति आदि से जुड़ा होता है।
Get up to 50% off on health & beauty products at eBay, Amazon, Healthkart, netmeds & More
अत: हम आपको लड़कों के कुछ ऐसे नाम बता रहे हैं जो 2016 में बहुत प्रचलित थे। यदि आप अपने बच्चे के लिए कोई आधुनिक नाम चाहते हैं तो आपको वर्ष 2016 में लोकप्रिय इन हिंदू नामों के बारे में जानना चाहिए।

1. अभिक
यह एक छोटा नाम है तथा इसका उच्चारण आसान है। अभिक वर्ष 2016 का एक प्रचलित नाम है जिसका अर्थ है 'सबका प्यारा’। यह आपके सुंदर नवजात लड़के के लिए एक उचित नाम है।

2. अहान
इस भारतीय नाम का अर्थ है मॉर्निग ग्लोरी जिसका अर्थ है सुबह की सुंदरता है। आपके एक्टिव बच्चे के लिए यह एक अच्छा नाम है।

3. अविचल
अविचल का अर्थ है जिसे हिलाया न जा सके। यह ताकत और संकल्प की ओर संकेत करता है। यह नाम बच्चे की इच्छा शक्ति को मज़बूत बनाता है।

4. दर्पण
वर्ष 2016 में लोकप्रिय एक अन्य नाम दर्पण है जिसका अर्थ है 'आईना’। ऐसा व्यक्ति जो आकर्षण और अच्छाई को प्रतिबिंबित करता है।

5. हवीश
हविश भगवान शिव का एक नाम है। यदि आप भगवान शिव के भक्त हैं तो आप अपने बच्चे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

6. जिगर
जिगर एक अन्य लोकप्रिय भारतीय नाम है जिसका अर्थ है 'साहसी’। यह नाम निश्चित रूप से आपके बच्चे को साहसी और मज़बूत बनने के लिए प्रेरित करेगा।

7. मौलिक
मौलिक एक अन्य नाम है जिसका अर्थ है 'मूल्यवान या कीमती’। अत: बच्चे का नाम मौलिक रखने से उसे पता चलेगा कि वह अपने माता पिता के लिए कितना कीमती है।



Click it and Unblock the Notifications
