Latest Updates
-
World Blood Donor Day 2026: कौन रक्तदान कर सकता है और कौन नहीं? ब्लड डोनेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान -
High Protein Recipe Moong Dal Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी चीला -
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: रविवार को इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें अपना भाग्य और सावधानी -
Dry Style Chana Dal Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और खिली-खिली दाल -
Kanwar Yatra 2026: इस साल कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? नोट कर लें भोलेनाथ को जल चढ़ाने की सही तारीख -
महंगे जिम को कहें अलविदा! घर बैठे बैली फैट गायब करेंगे ये 5 आसान योगासन -
Agra Style Crispy Imarti Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती -
मुकेश अंबानी के एंटीलिया से कम सुंदर नहीं है अनिल अंबानी का 'एबोड', देखें इस 17 मंजिला महल की इनसाइड तस्वीरें -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पनीर, फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान; आप भी रहें सावधान! -
High Protein Lunch Paneer Bhurji Recipe: झटपट और स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाने का आसान तरीका
शिशुओं के लिए नारियल का तेल क्यों अच्छा है?
नारियल का तेल वयस्कों तथा शिशुओं दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बच्चे के तीव्र विकास में सहायक होने के साथ साथ बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता और पाचन क्षमता में सुधार लाता है।
नारियल का तेल सभी उम्र के लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह तेल पके हुए नारियल के गूदे से निकाला जाता है। उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले देशों में नारियल का तेल एक प्रमुख खाद्य पदार्थ होता है। कई देशों में नारियल के तेल का उपयोग विभिन्न रस्मों में किया जाता है।
नारियल का तेल बच्चों के साथ साथ नवजात शिशुओं के लिए भी स्वास्थ्यप्रद होता है। अपने बच्चे के तीव्र विकास के लिए और मज़बूती के लिए प्रतिदिन नारियल के तेल का उपयोग करें।
इसके अलावा यहाँ नारियल के तेल से बच्चों को होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताया गया है:

1. लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है:
ब्रेस्ट मिल्क की तरह नारियल के तेल में भी लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। गर्भवती महिलाएं जो प्रतिदिन नारियल के तेल या नारियल के अन्य उत्पादों का सेवन करती हैं उनके ब्रेस्ट मिल्क में लॉरिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। नारियल के तेल के नियमित उपयोग से उनके शरीर में स्तनपान हेतु वसा का संचय हो जाता है और इससे उनके ब्रेस्ट मिल्क में लॉरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे नवजात बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा होता है।

2. बच्चे के पाचन में सहायक:
नारियल का तेल माध्यम श्रृंखला वाले ट्राईग्लिसराईड्स से बन होता है जो पाचन की प्रक्रिया के लिए अच्छा होता है और यही कारण है कि यह बच्चे के आहार के लिए अच्छा होता है। नारियल का तेल आसानी से पच जाता है और इसलिए पेट और पाचन संबंधी बीमारियों में फायदेमंद होता है। नारियल के तेल के नियमित उपयोग से शरीर की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

3. बच्चों को अच्छी तरह सोने में सहायक है:
प्रतिदिन नारियल तेल से बच्चे की मालिश करने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास तीव्रता से होता है। इससे उनकी हड्डियां भी मज़बूत होती हैं और वे रात में अच्छी तरह सोते हैं। इसके अलावा बच्चों के मालिश करने से मां और बच्चे के बीच एक नज़दीकी संबंध बन जाता है अन्यथा माएं बच्चों को पकड़ने से डरती हैं।

4. त्वचा संबधी समस्याओं के निदान में सहायक:
नवजात बच्चों को भी त्वचा संबंधी छोटी मोटी परेशानियां होती हैं। बच्चों को अक्सर क्रेडल कैप (स्किन रैश) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जो अतिसक्रिय त्वचा ग्रंथियों के कारण होता है। नारियल का तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है, विशेष रूप से तब जब त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील हो। इससे एलर्जिक रिएक्शन होने की संभावना बहुत कम होती है।

5. नवजात बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है:
ब्रेस्ट मिल्क में उपस्थित लॉरिक एसिड में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं और नवजात बच्चे के संरक्षण का यही एकमात्र स्त्रोत होता है अन्यथा बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर रह जाती है। अत: यह कोई संयोग नहीं है कि अधिकाँश इन्फेंट फार्मूले में नारियल का तेल प्रमुख घटक होता है क्योंकि इसमें लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications