Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्तनपान के दौरान ना करें इन विषैली चीज़ों का सेवन
गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपने खानपान और व्यायाम को लेकर बहुत सजग और सतर्क रहती हैं। गर्भावस्था का समय काफी नाज़ुक होता है इसलिए महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के अलाव महिलाओं को स्तनपान के दौरान भी अपना ध्यान रखना चाहिए।
जब तक बच्चे को सामान्य खाना देना शुरु नहीं किया जाता, तब तक वो सिर्फ अपनी मां के दूध पर ही निर्भर करता है। जो भी मां खाती है वहीं बच्चे को भी मिलता है। अगर मां कुछ अस्वस्थ खाती है तो इसका असर बच्चे पर पड़ता है।
अगर आप मां बनने वाली हैं या अभी नई मां बनीं हैं तो आपको पता होना चाहिए कि स्तनपान के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे समय में आपको इन सुझावों पर गौर करना चाहिए।

स्तनपान के दौरान क्या ना करें
अगर आपको धूमप्रान की आदत या लत है तो बहुत जरूरी है कि आप गर्भावस्था के दौरान ही अपनी इस बुरी आदत को छोड़ दें। स्तनपान के दौरान भी आपको धूम्रपान नहीं करना चाहिए।
क्या है सेकेंड हैंड स्मोक ? सेकेंड हैंड स्मोक आपके शिशु के लिए घातक हो सकता है। यहां तक कि आपको अपने पार्टनर को भी इससे दूर रखना चाहिए। अगर वो फिर भी धूम्रपान करना चाहते हैं तो उनसे कहें कि वो अपना ये शौक घर से बाहर जाकर पूरा करें।

दवाओं का असर
स्तनपान के दौरान आपको दवाओं का प्रयोग भी सोच-समझकर करना चाहिए। इस समय आपको पेनकिलर्स या अन्य किसी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
अगर आपको कोई ऐसी बीमारी है जिसके लिए आपको रोज़ दवा लेनी ही पड़ती है तो अपने डॉक्टर को बताए बिना स्तनपान के दौरान उस दवा का सेवन ना करें। इस तरह बच्चे पर उस दवाई का असर नहीं पड़ेगा।


स्किन लोशन
त्वचा पर लगाने वाले लोशन और क्रीम से भी सावधान रहें। ये चीज़ें बच्चे पर बुरा असर डाल सकती हैं इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी क्रीम या लोशन का प्रयोग ना करें।

डियोड्रेंट
स्तनपान के दौरान डियोड्रेंट का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इनमें मौजूद विषैले रसायन त्वचा पर चिपके रहते हैं और इस तरह ये स्तनपान के दौरान बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

एलर्जिक फूड
अगर आपको किसी फूड से एलर्जी है तो स्तनपान के दौरान उनका सेवन ना करें।
कैफीन और मेवों को सेवन करने से पेट संबंधित कोई समस्या आ सकती है या बच्चे को भी पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
