Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
मां की ये आदतें गर्भ में पल रहे बच्चे को बनाएंगी स्मार्ट और इंटेलीजेंट
यह हर मां का सपना होता है कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा स्मार्ट और इंटेलिजेंट निकले। यह सभी चीजें आप पा सकती हैं अगर आपका रहन सहन और डाइट अच्छी है तो। अगर कोई मां सही तरीके से अपने सप्पलीमेंट नहीं ले रही है जैसे फॉलिक एसिड, विटामिन डी, आयरन आदि तो काफी ज्यादा चांस हैं कि उनका बच्चा मेंटेली वीक होगा।
क्या आप जानती हैं कि सप्पलीमेंट्स और फूड आदि बेबी का IQ बढाने के काम आते हैं। जब आपका बेबी पैदा होता है तब उसका ब्रेन बड़ों के ब्रेन के मुकाबले केवल 25 प्रतिशत साइज का होता है। और जब वह 2 साल का हो जाता है तब उसके ब्रेन का विकास 75 प्रतिशत तक बढ जाता है।

सोंचिये अगर आपका बच्चा इंटेलिजेंट हेाता है तो लोग आपकी कितनी तारीफें करेंगे। तो बना देर किये हए पढ़ें कि गर्भ में पल रहे बच्चे को कैसे बनाएं स्मार्ट और इंटेलिजेंट।

1. अच्छा म्यूजिक सुनें
ऐसा म्यूजिक जो आपको रिलैक्स करे और शांत रखे, वह आपके बेबी के लिये अच्छा माना जाता है। इससे ब्रेन में serotonin नामक कैमिकल निकलता है जो कि आपके मूड को अच्छा बनाने के साथ साथ आपके बेबी के मूड को भी अच्छा कर देता है।

2. अपने बंप को मसाज करें
अपने पेट पर हाथो को फिरा कर सही जगह पर हल्का प्रेशर दे कर आप अपने बेबी की मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आप अपने बेबी के ब्लड फ्लो को बढाने में मदद करती हैं, जिससे ब्रेन की केपैसिटी बढती है और काम करने की क्षमता में सुधार आता है। साथ ही गर्भ में जो थैली होती है, उसमें काफी जरुरी पोषण आदि होते हैं, मसाज करने से वह आपके बच्चे तक अच्छी प्रकार से पहुंचते हैं।

3. रोज़ व्यायाम करें
प्रेगनेंट महिलाओं को रोजाना व्यायाम करना चाहिये, जिससे मधुमेह और अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाए। इससे उन्हें कब्ज की भी शिकायत कम होगी और लेबर पेन भी कम हो जाएगा। इससे फील गुड हार्मोन निकलता है जिससे बेबी का ब्रेन हमेशा खुश रहता है। इससे उनके ब्रेन तक खून का फ्लो अच्छी तरह से होने लगता है।

4. सूरज की धूप सेंके
सूरज से निकलने वाली धूप से बच्चे की हड्डियों को विटामिन डी मिलता है। लेकिन इतना ज्यादा धूप भी नहीं सेंकनी चाहिये कि उसे नुकसान होने लगे। बस 20 मिनट की धूप काफी है।

5. अपने बेबी से बातें करें
आप मानें चाहे नहीं लेकिन आपका बेबी आपकी आवाजें सुन सकता है। इसका मतलब है कि आप अपने बेबी से अपने दिल की सारी बातें कर सकती हैं और वह उसे समझेंगे भी। उनसे बातें करने से आप उनके ब्रेन की पावर को बढ़ाएंगी। इससे उनकी सोंचने की और समझने की क्षमता का विकास होगा।

6. अपने टेस्ट में चेंज करें
आपकी डाइट आपके गर्भ में पल रहे बेबी का भी टेस्ट चेंज कर सकता है। इनका टेस्ट बड 12वें हफ्ते से डेवलप होना शुरु हो जाता है। आपका बेबी गर्भ में रह कर amniotic fluid से घिरा रहता है तो ऐसे में आप जो भी खाती हैं वह उसका फ्लेवर सोख लेता है, जैसे आपने गाजर खाया तो वह Fluid भी उसी स्वाद का हो जाएगा। ऐसे में आप तरह तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं और नए नए फूड का आनंद ले सकती हैं।

7. Nursery rhymes गाइये
जी हां, अब इसको अपनी आदत में शामिल कर लें। हम सभी जानते हैं कि गर्भ में पहल रहे शिशु सुनते भी हैं और समझते भी हैं। आप चाहें तो उनके मूड को चेंज करने के लिये बढियां Nursery rhymes गा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
