Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल
बच्चों के लिए क्यों है जरुरी नारियल तेल की मालिश, जानें 5 कारण
नारियल का तेल न सिर्फ बालों को पोषकता देता है बल्कि अपने चमत्कारी गुणों के लिए ये स्किन और पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं। नारियल के तेल का उपयोग खाने के साथ ही शरीर में लगाने के लिए भी किया जाता है।
लेकिन आपको मालूम है नारियल का तेल बच्च्चों के शारीरिक विकास की दृष्टि से भी अच्छा हैं, न सिर्फ बच्चों की मांसपेशियां इससे सुदृढ़ होती है बल्कि नारियल तेल में मौजूद पोषक तत्वों से बच्चा हमेशा स्वस्थ रहता हैं।

लॉरिक एसिड
जो महिलाएं गर्भावस्था के समय में नारियल या नारियल के तेल से बने उत्पादों का उपयोग करती है, तो उनके ब्रेस्ट मिल्क में लॉरिक एसिड की मात्रा अत्याधिक बढ़ जाती है। जो बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभाती है। इससे बच्चे के शरीर में किसी भी बाहरी इन्फेक्शन का प्रभाव नही पड़ता। बच्चे हमेशा स्वस्थ बने रहते है।

पाचनतंत्र को बनाता है मजबूत
नारियल के तेल में फाइबर के साथ वसीय गुण पाए जाते हैं, जो भोजन को पचाने के लिए काफी अच्छे होते है, इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। इसलिए बच्चों को हर रोज एक से आधा चम्मच नारियल के तेल का सेवन अवश्य कराना चाहिए। इससे बच्चों का शारीरिक विकास अच्छे से होता है और पेट एवं पाचन संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।


बच्चों को मिलती है अच्छी नींद
नारियल के तेल से बच्चे की मालिश रोज करने से उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास तीव्र गति से होता है। शरीर में ताजगी और स्फूर्ति आती है, मांसपेशियों को आराम मिलने से बच्चे काफी अच्छी तरह से भी सोते है।

स्किन समस्या से बचाता है
नारियल के तेल से नवजात शिशु की मालिश रोज करने से उनकी त्वचा काफी अच्छी हो जाती है। त्वचा में निखार आता है एंव नमी बनी रहती है। इसके अलावा बाहरी संक्रमण का असर त्वचा पर ना होने से त्वचा सुरक्षित रहती है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है
नारियल के तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टिरियल जैसे गुण पाएं जाते हैं, जो शरीर को बाहरी इन्फेक्शन से लड़ने में सहायता करते है। इसका सेवन रोज करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। इसलिए बच्चे की नारियल तेल से मालिश करना और उसे ये खाने में देना दोनों ही फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications