Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन तरीकों से करे शिशु के लिंग की सफाई
छोटे शिशु की साफ सफाई करते वक्त बहुत बातों का ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि उनके शरीर के अंग बेहद ही नाजुक और संवेदनशील होते हैं। लेकिन नियमित तौर पर उनकी साफ सफाई बहुत जरुरी है ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण से वो बीमार न पड़ सकें। सभी महिलाएं इस बात को भली भांति जानती हैं कि बच्चों को जेनिटल संक्रमण से बचाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट की सफाई रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन बच्चे की पेनिस की सफाई का सही तरीका शायद सभी महिलाओं को पता नहीं है।
एक्सपर्ट मानते हैं कि शरीर के अन्य हिस्सों की तरह समय-समय बच्चे की पेनिस की सफाई करना भी जरूरी होता है। पेनिस को साफ करने के लिए कुछ बातों को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते है कि बच्चों के लिंग की सफाई करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

साफ करने का सही तरीका
पेनिस के आस-पास की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है जिसे बहुत देखभाल की आवश्यकता होती है। पेनिस की बाहरी स्किन को पानी से धोएं। ध्यान रहे कि फोरस्किन को जबरदस्ती पीछे ले जाने की कोशिश ना करें, इससे लिंग में दर्द, खुजली या खून बह सकता है। सफाई के लिए आप असुंगधित बेब वाइप्स इस्तेमाल कर सकती हैं।
सॉफ्ट कपड़े का उपयोग करें
मुलायम साफ तौलिये या रुई के जरिये पानी से भी सफाई हो सकती है। इसके अलावा पानी में सौम्य बेबी क्लींजर मिलाकर भी त्वचा साफ की जा सकती है। इसके अलावा नैपी बदलते हुए और नहलाते समय, शिशु के लिंग और अंडकोष के आसपास के क्षेत्र को धो या पौंछ दें, ताकि वहां लगी गंदगी हट जाए।

गुनगुने पानी से साफ करें
जब तक आपका बच्चा नन्हा शिशु है, उसके लिंग का ऊपरी हिस्सा काफी हद तक खुद ही साफ हो जाएगा। साफ करने के लिए उसके लिंग की ऊपरी त्वचा यानी फोरस्किन को पीछे की ओर खींचने की कोशिश न करें। आप इसे फिर से आगे की तरफ नहीं कर पाएंगी। शिशु के लिंग के आगे की त्वचा ऊपरी हिस्से से जुड़ी होती है। बच्चे के दो या तीन साल का होने पर यह त्वचा लिंग से अलग होती है। आपको इसे अलग करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से उसके लिए शायद फायदे से ज्यादा नुकसान ही होगा। बड़ा होने पर फोरस्किन धीरे-धीरे पीछे जानी शुरू हो जाती है।

कोई भी साबुन लगाने से बचें
इस दौरान रोजाना नहाते समय लिंग साफ करें। लिंग की स्किन को आराम से पीछे ले जाकर गुनगुने पानी से साफ करें। इसके लिए साबुन का इस्तेमाल ना करें। साबुन या सुगंधित उत्पादों के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि ये त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
