Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मां के प्यार की झप्पी कर सकती है बच्चे को तंदरुस्त
कई तरह के रिसर्च से पता चला है कि माँ के द्वारा बच्चे को गले लगाने के बच्चे के स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं।
गर्मजोशी से किसी को गले लगाने या हिन्दी फिल्मों की भाषा में बात करें तो जादू की झप्पी में वाकई में चमत्कारिक शक्ति है। यह तुरंत आपकी भावनाओं में एक नया उत्साह भर देता है, आपको लगता है कि लोग आपको प्यार करते हैं, आपकी देखभाल करते हैं।
चाहे किसी दोस्त के द्वारा गले लगाया जाये या फिर किसी प्रेमी द्वारा, यह आपके उदासी को दूर कर चेहरे पर एक मुस्कान खिला देता है। और यदि माँ के द्वारा गले लगाया जाता है, तो दुनिया की कोई भी चीज इसकी बराबरी नहीं कर सकती।
कई तरह के रिसर्च से पता चला है कि माँ के द्वारा बच्चे को गले लगाने के बच्चे के स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं। एक माँ अपने बच्चे को खिलाने या उसकी परवरिश कई तरीके जानती है, लेकिन वो खुशी के साथ अपने बच्चे को गले लगाना नहीं भूल सकती है।

1. बच्चे को अच्छी नींद आती है
यदि आप बच्चे की आँख लगने से पहले उसे गले से लगते हैं, तो बच्चे को अच्छी नींद आएगी। गले लगाने से शरीर रिलेक्स होता है और इसके थौरापैथिक असर से बच्चे को अच्छी नींद आती है।

2. तनाव दूर करता है
जब बच्चे को गले लगाया जाता है, तो कोर्टिसोल (तनाव का हार्मोन) कम होता है जिससे बच्चा सुरक्षित और रिलेक्स महसूस करता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ती है
स्नगल और कडल (गले लगना और लिपटना) में प्रतिभागियों के दिल आपस में दबते हैं इससे इम्यूनिटी बढ़ती है क्यों कि थाइमस ग्रंथि इससे उत्तेजित होती है और सफ़ेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण ज़्यादा होता है।

.... तो इसलिये अपने बच्चे को गले लगाना ना भूलें
इसके अलावा 90 प्रतिशत डॉक्टर्स और एक्स्पर्ट्स का मानना है कि नया जन्मा बच्चा अपनी माँ के आलिंगन को समझता है। वे इसे प्राथमिक प्रेरणा और इंद्रियों से पहचानते हैं, जैसे कि माँ की खुशबू और आवाज़। इसलिए मातृत्व का नया अनुभव करने वाली महिलाओं को हम कहेंगे कि अपने बच्चे को गले लगाना ना भूलें।
आईएएनएस के अनुसार



Click it and Unblock the Notifications
