Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बच्चों के लिए सेहत से भरपूर है पालक
हरी सब्जियों में पालक को आयरन हब कहा जाता है, जबकि देखा जाए तो इसमें आयरन के अलावा कैल्शियम और पोटेशियम भी बेहतरीन मात्रा में पाएं जाते है।
यही वजह है कि पालक को बढ़ते बच्चों कि ग्रोथ के लिए सबसे अच्छा माना गया है। लेकिन फिर भी आप बच्चों कि डायट में पालक को शामिल करने को लेकर किसी तरह के संकोच में है तो आज हम बोल्ड स्काई पर आपको पालक के फायदों के साथ यह भी बताएंगे कि इसे कब बच्चों को खिला सकते है।
बच्चा कब खा सकता है पालक?
बच्चे कि डायट में पालक को शामिल करने के लिए उसका साल भर का होने का इंतेजार करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पालक कि पत्तियों में नाइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है, जो बच्चे आसानी से पचा नहीं पाते।

हड्डियां बनती है स्ट्रॉन्ग
कैल्शियम, मैग्नेश्यिम और फोसफोरस से भरपूर पालक हड्डियों के लिए फायदेमंद है। यह बोन्स को स्वस्थय बनाए रखने के साथ उन्हें मजबूत बनाता है।

मांसपेशियों के लिए हैं अच्छा
100 ग्राम पालक में करीबन 3 ग्राम प्रोटीन पाए जाने के साथ ही इसमे एमिनो एसिड का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है। इसी वजह से पालक मीट और लैग्मेस (किसी भी तरह कि फली) जैसे हाई प्रोटीन फूड से भी बेहतरीन माना जाता है।

स्वस्थ्य रक्तवह-तन्त्र
आयरन और पोटाशियम ब्लड सरक्युलेशन में अहम रोल निभाते है। पालक में यह सबसे ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।

इम्युनिटी के लिए बेहतर
मल्टीविटामिन पालक में सभी तरह के खास विटामिन पाए जाते है। जिससे बच्चे का इम्युन सिस्टम हेल्दी रहता है। इतना ही नहीं, पालक विटामिन ‘के' का सबसे बड़ा फूड सोर्स है।

बनाए रखता है हाइड्रेशन लेवल
पालक में 90 प्रतिशत पानी होता है और यह प्राकृतिक तरल पदार्थ से भरा होता है। इसी वजह से यह बच्चों को डिहाईड्रेशन से बचाता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
