Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
तुरंत पैदा हुए बेबी के साथ ना करें ऐसा, नहीं तो होगा उसे खतरा
हाल ही में एक 15 दिन के बच्चे को हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया जिसे लगातार किस करते रहने के कारण संक्रमण हो गया था। जरा सोचिए कि भारतीय पैरेंटस, अपने बच्चों के साथ ऐसा क्या करते हैं कि उनका जीवन
हाल ही में एक 15 दिन के बच्चे को हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया जिसे लगातार किस करते रहने के कारण संक्रमण हो गया था। जरा सोचिए कि भारतीय पैरेंटस, अपने बच्चों के साथ ऐसा क्या करते हैं कि उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है।
ऐसा वो जानबूझकर नहीं करेंगे लेकिन उनमें इतनी समझ नहीं होती कि वो इस बारे में सही जानकारी को पड़ें और समझें। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कार्य बता रहे हैं जो भारतीय अभिभावक आपको अक्सर करते हुए दिखेंगे:

1. दूसरों को बच्चा दे देना -
नामकरण अवसर हो या मुंडन, मां और पिता अपने काम में इतने मग्न होते हैं कि वो बच्चे को परिवारीजन या मित्र को सौंपकर चले जाते हैं। लेकिन क्या वो साफ हैं, उन्हें कोई संक्रमण तो नहीं, क्या उन्होंने हाथ धुलें। इस बात का ध्यान कोई नहीं रखता और बाद में बच्चा बीमार पड़ जाता है। कई बार तो तम्बाकू खाने वाले लोग बेबी को लिप पर किस तक कर लेते हैं।

2. मालिश वाली लगाना -
छोटे बच्चों के लिए हर दिन मालिश करने के लिए पैरेंट्स अक्सर मालिश वाली लगा लेते हैं। जो कि आपके बच्चे को उस तरह से हैंडल नहीं करती है जैसे एक बच्चे को किया जाता है। साथ ही वो लहसुन जलाकर, नारियल जूट को जलाकर आदि से बच्चे को हीट भी देती है जो कि सही तरीका नहीं है।

3. बच्चे को ज्यादा कपड़े पहनाना -
भारत में सर्दी का मौसम हो, आप तब देखिए। कमरे में सही व्यवस्था न रखकर लोग बच्चों को दस कपड़े पहना देते हैं। जिससे बच्चे हिलने-डुलने में भी असहज महसूस करते हैं।

4. काज़ल लगाना -
भारत में छोटे बच्चों को काजल लगाया जाता है ताकि उनकी आंखें सुंदर बनी रहें और वो बुरी नज़र से बचें। आप देखेंगे कि उनके शरीर के हर अंग पर एक टुकली लगा दी जाती है जो कि बच्चे की त्वचा पर असर डालती है।

5. टेल्कम पाउडर पोत देना -
छोटे बच्चें को भारत में नहलाने के बाद टेल्कम पाउडर से भी नहलाया जाता है। मां हो या दादी, हर कोई बच्चे को खूब सारा पाउडर लगा देती हैं। जो कि जरूरी नहीं है। साथ ही हेल्दी भी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications