Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानिये, शिशुओं के लिए रोना लाभदायक क्यूँ
हममें से कई लोग मानते हैं कि बच्चे का रोना सही संकेत नहीं है, उसे कोई दिक्कत या समस्या है। लेकिन आपको बता दें कि कई बार बच्चा आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए भी रोता है।
जब आपका बेबी छोटा होता है तो वह अक्सर रोता है और आपको समझ में नहीं आता है कि इसे क्या दिक्कत है या फिर इसे हुआ क्या। दरअसल, बच्चों का रोना उनकी भाषा होती है जिसके माध्यम से वो अपनी बात का व्यक्त करना चाहते हैं।
हममें से कई लोग मानते हैं कि बच्चे का रोना सही संकेत नहीं है, उसे कोई दिक्कत या समस्या है। लेकिन आपको बता दें कि कई बार बच्चा आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए भी रोता है।
इस बारे में स्वास्थ्य एक्सपर्ट का मानना है कि बच्चों के लिए रोना कई कारणों से अच्छा भी होता है।

हवा के लिए रोना -
जब बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है तो वह रोने से ही शुरूआत करता है। ऐसा करने से उसके फेफड़ों में हवा भरती है और वो श्वास लेने योग्य हो जाते हैं। अगर बच्चा नहीं रोता है तो यह खतरे का संकेत है।

संचार
चूँकि बच्चे बोल नहीं सकते हैं इसलिए वो रोकर ही अपनी हर बात कहते हैं। बस उनकी मां को उनकी जरूरत को समझते हुए उनके कामों को पूरा करना होता है। कई बार वो मां के गले से चिपकना और गोदी में लेटने के लिए भी रोते हैं।

बच्चे का शांत होना खतरनाक
अगर आपका बच्चा बहुत शांत रहता है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। न रोना भी सही नहीं होता है। ऐसा बच्चा अवसादग्रस्त हो सकता है।

वर्कआउट
आपको यकीन न हो, लेकिन बच्चे का रोना एक प्रकार का वर्कआउट होता है। जब बच्चा रोता है तो उसकी मांसपेशियां मजबूत होती है और ये उसके शरीर के लिए एक प्रकार का वर्कआउट होता है।

बेहतर महसूस होना
बच्चे को रोने के बाद बहुत बेहतर महसूस होता है क्योंकि उसके इमोशन्स रिलीज़ हो जाते हैं और वो हल्का महसूस करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
