Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में एक साल से कम उम्र के शिशु की करें ऐसे देखभाल
आपके एक साल तक के बच्चे को ऐसे मौसम में एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। सही देखभाल न मिले तो बच्चे की नाजुक स्किन और उसकी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आपका बच्चा ठंड लगने से बीमार भी हो सकता ह
सर्दियों का मौसम आपकी नन्ही सी जान के लिए कई परेशानियां लेकर आता है। आपके एक साल तक के बच्चे को ऐसे मौसम में एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है।
सही देखभाल न मिले तो बच्चे की नाजुक स्किन और उसकी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आपका बच्चा ठंड लगने से बीमार भी हो सकता है।
शिशु के नाजुक शरीर को मौसम के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल होती है। ऐसे में फिक्र न करें बस यहां बताई जा रही कुछ बातों का ध्यान रखें और आपकी नन्ही सी जान सर्दियों में भी सुरक्षित रहेगी।

गर्म कपड़े पहनाएं :
मौसम और कमरे के तापमान के अनुसार बच्चे को कपड़े पहनाएं। ध्यान रखें कि बच्चे को सही गर्माहट मिलना बहुत जरूरी है। अगर बच्चे को बाहर ले जा रहे हैं तो उसे लेयर में गर्म कपड़े पहनाएं।

गुनगुने पानी से नहलाएं :
सर्दियों में बच्चे की त्वचा में खुजली और सूखापन जैसी समस्याएं आ सकती हैं। डॉक्टर की सलाह मानें तो बच्चे को 10 मिनट से ज्यादा नहलाने से बचें। ध्यान रखें कि नहलाने के लिए गुनगुने पानी का ही उपयोग करें।

जरूरी है मॉइस्चराइजिंग :
एक साल से कम उम्र के बच्चों की स्किन को भी नमी की जरूरत होती है। नहलाने के बाद बच्चे की स्किन को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी है। इसके लिए बच्चे के शरीर को हल्के से पोंछ कर उस पर मॉइस्चराइजर या ऑइनमेंट लगाएं। इससे बच्चे की त्वचा सॉफ्ट बनी रहेगी।

न करें भारी कंबल का उपयोग :
एक शोध में पाया गया है कि रात के समय बच्चे को कंबल से ढ़कनें से उसमें SIDS यानी अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सोते समय बच्चे को भारी कंबल से कभी न ढकें। इसके बजाए बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर सुलाएं।

जांच लें कमरे का तापमान :
सर्दियों में जरूरी है कि आपके बच्चे के शरीर को सही गर्माहट मिले। ऐसे में बाहर के तापमान को देखते हुए अपने कमरे के तापमान को सामान्य बनाए रखें। रात में सभी खिड़की और दरवाजे बंद करके ही सोएं। ताकि आपके बच्चे को ठंड न लगे।

जरूरी है मसाज :
सर्दियों में बच्चे को अच्छी मसाज न सिर्फ उसके शरीर को गर्माहट देकर उसे स्वस्थ रखती है बल्कि मसाज से बच्चे की स्किन भी हेल्दी होती है। मसाज के लिए बादाम या नारियल का तेल ही यूज करें।

ज्यादा बेबी प्रोडक्ट न करें इस्तेमाल :
आपके एक साल के मासूम के लिए ज्यादा बेबी प्रोडक्ट इस्तेमाल करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। बच्चे की स्किन के लिए माइल्ड साबुन और शैंपू का ही इस्तेमाल करें, जो कि उसे इचिंग और रूखेपन से भी बचाए रखेगा।



Click it and Unblock the Notifications
