Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
बिना किसी कैमिकल के ऐसे हटाइये Baby के शरीर से बाल

छोटे बच्चे सभी को प्यारे लगते हैं खासतौर पर उनकी कोमल स्किन। लेकिन किन्ही किन्ही बच्चों के शरीर पर काफी सारे बाल होते हैं जिसे देखकर अक्सर माएं परेशानी में पड़ जाती हैं कि इन्हें हटाया कैसे जाए। आपको बता दें कि बच्चे के शरीर पर कम और अधिक बाल उनके जीन पर निर्भर करता है।
जब बच्चे का जन्म होता है तो जन्म के समय बच्चे की त्वचा सूखी होती है। साथ ही साथ बच्चे के पूरे शरीर पर महीन बाल भी होते हैं। बच्चे के सर पे बाल तो समझ में आता है मगर पूरे शरीर में बाल, बहुत से माँ या बाप के समझ से बाहर होता है। कई माँ या बाप के लिए तो ये एक चिंता का विषय भी होता है।

नवजात के शरीर पर ये बाल काफी महीन होते हैं और आसानी से देखे जा सकते हैं। कोख में जब बच्चे 18 से 20 सप्ताह के होते हैं तब से उसके शरीर पे यह बाल उगने शुरू हो जाते हैं। जन्म के बाद, कुछ सप्तहा से ले कर कुछ महीने के भीतर ये बाल अपने आप ही गिर कर समाप्त हो जाते हैं।
अगर आप अपने नवजात के पूरे शरीर पे बालों को देख कर चिंतित हैं, तो चिंता ना करें क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप इन अनचाहे बालों से उसे मुक्ती दिला सकती हैं।

1. आटा और बेसन
आटे और बेसन को एक साथ गूथ लें। इसे बच्चे के पुरे शरीर पे मल लें। बेहद आराम से करें ये काम। ध्यान रहे की बच्चे को तकलीफ न हो। ऐसे करने से बालों की जड़ मुलायम हो जाएगी और बाल खुद बा खुद गिर जायेंगे।
2. बेबी ऑइल से मसाज करें
धीरे धीरे अपने बेबी की बेबी ऑइल से मसाज करें। यह मसाज रोजाना दो बार करना है, एक सुबह और एक बार शाम को। इससे आप उसके शरीर के बाल में कमी देख सकते हैं।

3. चंदन पावडर, दूध और हल्दी पावडर
चंदन पावडर, दूध और हल्दी पावडर का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने बच्चे के शरीर पर उस जगह पर लगाएं जहां बाल दिखाई दे रहे हैं। बाल हटाने के लिये पेस्ट को धीरे से लगाएं। इसे बच्चे को नहलाने से कुछ घंटे पहले लगाएं। ऐसा कुछ हफ्तों तक करें।

4. जैतून तेल से मालिश करें
अपने बच्चे की पहले जैतून तेल से मालिश करें और फिर उसके शरीर पर लाल मसूर की दाल और दूध से बने पेस्ट को लगा कर धीरे-धीरे उन हिस्सों पर मालिश करें जहां पर बाल दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही दिनों में आपको महत्वपूर्ण अंतर देखने को मिलेगा।
5. दूध और मुल्तानी मिट्टी
नवजात शिशु को आप साबुन से बिल्कुल दूर रखें। बेबी को साफ करने के लिए और उसके बालों को हटाने के लिए आप दूध में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगा सकती हैं।

6. दूध और ब्रेड
आप चाहें तो कच्चे दूध में ब्रेड का एक पीस डाल कर उससे बेबी के बॉडी की मसाज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
