Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
इन चीज़ों को रखें दूर, नहीं तो जा सकती है आपके नन्हे शिशु की जान

बच्चे के जन्म के बाद उनकी सुरक्षा और देखभाल माता पिता की पहली प्राथमिकता बन जाती है। माता पिता होने के नाते आप अपने बच्चे के लिए हर छोटी बड़ी बात का ध्यान रखते हैं। उदाहरण के तौर पर आपका बच्चा क्या खा रहा है, क्या पहन रहा है आदि। लेकिन फिर भी ऐसी कई चीज़ें हैं जो हमारे बच्चों के संपर्क में होती हैं और वे उनके लिए किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं होती।
ऐसी कई चीजें है जो बच्चों के इस्तेमाल के लिए बनी होती हैं जो बहुत ही सरल और सुरक्षित दिखाई पड़ती हैं पर वास्तव में ऐसा होता नहीं है। अपने इस लेख में उन्हीं के बारे में बताएंगे जिन्हें बच्चों के संपर्क से बिल्कुल दूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में।

गुब्बारे
गुब्बारे बच्चों को बहुत पसंद होते हैं, खासतौर पर इनके अलग अलग रंग बच्चों को बहुत भाते हैं। जन्मदिन की पार्टी हो या अन्य कोई अवसर गुब्बारों की सजावट इन्हें आकर्षित करती है। साथ ही उससे खेलने में इन्हें बड़ा ही आनंद आता है।
लेकिन कई बार यही गुब्बारे बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। बाज़ारों में मिलने वाले लेटेक्स गुब्बारे बच्चों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं होते। गुब्बारे के फूट जाने पर यदि बच्चे इसका एक छोटा सा टुकड़ा भी अपने मुंह में डाल ले तो बड़ी परेशानी हो सकती है। अकसर वे बच्चे जिनके दांत निकलने वाले होते हैं वे ऐसी चीज़ों को चबाना पसंद करते हैं। यदि गुब्बारे का टुकड़ा बच्चा निगल जाता है तो उससे उसकी सांस अटक सकती है। साथ ही गुब्बारे में जो लेटैक्स होता है उससे अन्य कई प्रकार की एलर्जी का भी खतरा होता है।
जेवर
एक विवाहित भारतीय स्त्री बिना गहनों के अधूरी मानी जाती है। तरह तरह की ज्वेलरी पहनना उसे बहुत ही पसंद होता है लेकिन क्या आप यह जानती हैं कि आपका यही श्रृंगार कई बार आपके बच्चे के लिए ही नहीं आपके लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है, खास तौर पर आपके गले की चैन और आपके कानों की बालियां।
जब आप अपने बच्चे को गोद में लेती हैं तो कई बार वो आपकी चेन खींचता है, ऐसे में इस बात का खतरा बना रहता है कि कहीं बच्चे के नाज़ुक हाथ न कट जाए या फिर आपके गले पर चोट न आ जाए। अपने कानों की बालियों का भी आपको ख़ास ध्यान रखना चाहिए कि वह ढीले न हो वर्ना बच्चे के हाथ में आते ही सबसे पहले वह उसे अपने मुंह में डालेगा और यह उसके फ़ूड पाइप और पेट को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
शिशु की कोमल त्वचा के लिए बने उत्पाद
बाज़ारों में बच्चों के लिए तरह तरह की सामग्री उपलब्ध होती है जैसे नहाने का साबुन, तेल, क्रीम, पाउडर आदि, जिन्हें हम बिल्कुल सुरक्षित मानते हैं। लेकिन इनमें से जिन भी चीज़ों का इस्तेमाल आप अपने बच्चे के लिए करते हैं उनके लेबल को सही तरीके से जांच लें। जी हाँ अगर उस प्रोडक्ट में हाइड्रोकार्बन मौजूद है तो फ़ौरन उसका इस्तेमाल बंद कर दें क्योंकि यह आपके नन्हे शिशु के लिए बहुत ही खतरनाक माना गया है।
हाइड्रोकार्बन से निमोनिआ और दूसरे फेफड़ों के रोग होने का खतरा बना रहता है। नियमों के अनुसार बच्चों के लिए बने प्रोडक्ट्स की पैकिंग में बेबी प्रूफ पैकेजिंग होती है लेकिन यदि बच्चों ने इसे निगल लिया तो यह उन्हें हानि पहुंचा सकता है। कहते हैं इसके ज़्यादा इस्तेमाल से हार्मोनल दिक्कतें आती हैं, ख़ास तौर पर लड़कियों को जब वे बड़ी होती हैं।
तकिया
बाज़ारों में बच्चों के लिए तरह तरह के रंग बिरंगे तकिये उपलब्ध हैं लेकिन वास्तव में बच्चों को तकिये की ज़रुरत नहीं होती क्योंकि ये तकिये आपके बच्चे के लिए हानिकारक होती है। यदि बच्चा सोते वक़्त तकिये पर अपना मुँह पलट कर सो जाए तो ऐसी स्थिति में उसकी नाक दब जाएगी और उसका दम घुट सकता है। बच्चे खुद को सीधा नहीं कर पाते इसलिए कई बार उनके साथ हादसे हो सकते हैं।
ध्यान रहे जब भी आप अपने बच्चे के साथ सोएं तो एक ही चादर या कंबल में न सोएं इससे बच्चे का मुंह ढक सकता है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
पालतू जानवर
आपके घर में बहुत ही समझदार और होशियार पालतू जानवर होगा लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह भी आपके बच्चे के लिए कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। घर में पल रहे पालतू जानवर के नाखून से बच्चे को खरोंच लग सकती है। साथ ही इनके प्यार करने तरीका अलग होता है जैसे चाटना, स्पर्श करना, ऐसे में बच्चे को एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा यदि ये बच्चे के ऊपर भी चढ़ गए तो उनका दम घुट सकता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि इन जानवरों के साथ बच्चे को कभी अकेला न छोड़ें।
घर के अंदर पेड़ पौधे
अपने घर के चारों ओर पेड़ पौधे लगाना बहुत ही अच्छा होता है लेकिन अगर आप के घर में छोटा बच्चा है तो आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। घर के बाहर हम बच्चों का ख़ास ख्याल रखते हैं लेकिन घर के अंदर लगे इन पेड़ पौधों को हम केवल वातावरण को शुद्ध करने वाले और घर के माहौल को खुशनुमा बनाने वाला समझते हैं।
वास्तव में इनमें से कई पेड़ पौधे हमारे बच्चों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। बच्चे इनके रंग बिरंगे फूलों और पत्तों को देखकर आकर्षित हो जाते हैं और इन्हें मुंह में डालकर निगल जाते हैं जो उन्हें कई तरह से हानि पहुंचा सकते हैं। क्योंकि घर के अंदर लगाए जाने वाले अधिकांश पौधे ज़हरीले होते हैं इसलिए अगली बार से जब भी आप अपने घर के लिए पौधे लेने जाएं तो पहले अच्छे से उसके बारे में जानकारी हासिल कर लें नहीं तो आपकी लापरवाही आपके बच्चे की जान के लिए खतरा बन सकती है।
पर्स/थैला
आपके पर्स या थैले में कई तरह की चीज़ें होती हैं पानी की बोतल से लेकर चाकू, मिर्च पाउडर वाला स्प्रे और ऐसी कई चीज़ें जिन्हे बच्चे की पहुंच से बहुत दूर रखने की ज़रुरत होती है, ख़ास तौर पर आपके पर्स में मौजूद क्रीम या परफ्यूम। अगर गलती से बच्चे के मुंह में यह चीज़ें चली गयी तो उसकी जान भी जा सकती है। बेहतर होगा आप अपने बच्चे से अपना पर्स को कोसों दूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
