Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
क्या आप अपने शिशु की साफ़ सफाई के लिए अपना रही हैं सही तरीका?
बच्चे की साफ-सफाई का ध्यान रखना मां की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। हम में से कई लोग शिशु को नहलाने को लेकर बहुत सजग रहते हैं और शिशु की कोमल त्वचा का ध्यान रखने के लिए कई उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। कई माएं शिशु को नहलाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं जो बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

बहुत ज्यादा नहलाना
बच्चे की साफ-सफाई का ध्यान रखना अच्छी बात है लेकिन अगर आप उसे सामान्य से ज्यादा बार नहलाती हैं तो इससे उसकी मुलायम और नरम त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। एक दिन में एक बार गुनगुने पानी से नहलाना ठीक रहता है। रात के समय गीले कपड़े से शिशु के शरीर की सफाई कर उसे साफ कपड़े पहनाएं।

बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जो अलग-अलग फायदा देने का दावा करते हैं। आपको इन सबका इस्तेमाल शिशु की त्वचा पर नहीं करना चाहिए। शिशु को साफ करें और मॉइश्चराइजर लगाएं। बहुत ज्यादा प्रोडक्ट के इस्तेमाल से शिशु की मुलायम त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी
जिस पानी से शिशु को नहलाना है उसका तापमान बिल्कुल ठीक होना चाहिए। पानी ना ज्यादा गर्म हो और ना ही ज्यादा ठंडा। ठंडे पानी से शिशु को ठंड लग सकती है और गर्म पानी से शिशु की त्वचा जल भी सकती है।

सभी अंगों की सफाई है जरूरी
शिशु को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी होता है। शिशु के यौन अंगों की सफाई का भी पूरा ध्यान रखना होता है। शिशु के पेशाब या मल त्याग करने के बाद निजी अंगों को अच्छी तरह से साफ करें। ठीक तरह से साफ ना करने पर डायपर रैशेज और संक्रमण हो सकता है।

अच्छी तरह से ना सुखाना
नहाने के बाद शिशु के शरीर को अच्छी तरह से सुखाएं। गीले बदन में शिशु को ठंड भी लग सकती है और वो बीमार पड़ सकता है। इसमें फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
