Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
गर्मियों में गले के रैशेज से परेशान हो सकते हैं बच्चें, जानिए घरेलू उपाय
नवजात बच्चों की त्वचा को काफी कोमल होती हैं और यही कारण है कि उनकी सही तरीके से देखरेख नहीं होने से कई समस्याएं हो सकती है। गर्मियों में अक्सर बच्चों के गले के आसपास पसीना जमने से रैशेज की समस्या हो जाती हैं। इन रैशेज की वजह से बच्चों को खुजली, दर्द, लालीपन और सूजन हो जाती है।
इस समस्या से बचाने के लिए कई माएं मेडिकेटेड क्रीम लगाती हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि ये समस्या गर्मियों में बहुत सामान्य हैं। आइए जानते हैं कि उन घरेलू उपयों के बारे में जिनसे आप अपने नवजात शिशु को निजात दिला सकते हैं।

हाईजीन रखें
गंदगी के कारण फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है जिससे रैशेज हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि शिशु की सफाई का ख्याल रखें। गर्मियों में शिशु को रोज नहलाएं और अच्छी तरह से सोएं और जहां भी बच्चें को सुला रहे हैं वहां साफ-सफाई होनी चाहिए। इसके साथ ही घर को स्वच्छ रखें और शिशु को वहां सुलाएं जहां प्रॉपर वेंटिलेशन हो।

कपड़ों को गीला होने से बचाएं
बच्चों को नहलाने के बाद अच्छे से तौलिएं से पोंछे बिना कपड़े पहना देने से भी उनके कपड़े गीले रह जातेहैं। इसके अलावा कभी-कभी अधिक पसीने आने के कारण भी हो सकता है। जिसकी वजह से बच्चों की त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। इससे बचने के लिए बच्चें की त्वचा पर पसीना जमा न होने दें और उनकी सफाई का ध्यान रखें।

बेबी पाउडर का इस्तेमाल करें
अक्सर गर्मियों में शिशु को पसीना आता है जो गले में जमने से रैशेज की समस्या हो सकती हैं। इसलिए शिशु को पसीने और रैशेज से बचाने के लिए गले पर अच्छा सा बेबी पाउडर डाले। इससे पसीने की समस्या नहीं होगी।

ऐलोवेरा जेल
ऐलोवरा जैल त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह छोटे बच्चें की त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेंट्री और एंटी फंगल गुण होते है। जो त्वचा में हुए रैशेज और खुजली को कम करते हैं। इसमें ठंडक के गुण मौजूद होते हैं जो आपके गले की रैशेज को कम करता हैं।

नारियल के तेल से करें मालिश
नारियल तेल में विटामिन-ई और एंटी-माइक्रोबियल तत्व होने के कारण बच्चों की रैशेज की समस्या कम हो जाती है। इसलिए आपको अपने बच्चे की मालिश नारियल के तेल करनी चाहिए इससे रैशेज की समस्या नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
