Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
बच्चा राइट हैंडेड होगा या लेफ्ट, स्तनपान से जुड़ा है इसका नाता
आपका बच्चा बड़ा होकर लेफ्टी बनेगा या फिर राइटी होगा मतलब वो दायें हाथ का इस्तेमाल करेगा या फिर बायां, यह बात आपके स्तनपान पर भी निर्भर करता है। कितने समय तक शिशु को स्तनपान करवाया है। जी हां, एक शोध में पता चला है कि बच्चे को स्तनपान यानी ब्रेस्टफीडिंग का समयावधि शिशु के हाथ का उपयोग करने पर असर डाल सकता है।

शोध क्या कहता है?
इस शोध के अनुसार नौ माह से ज्यादा समय तक स्तनपान करने वाले शिशु दाएं हाथ से काम करते हैं। दूसरी तरफ पाया गया कि जिन शिशुओं ने 9 माह से कम दूध पिया है या बोतल से दूध पिया, उनमें बाएं हाथ से काम करने वाले अधिक मिले।
हाथ पर नियंत्रण करने वाला दिमाग का हिस्सा
इसका कारण यह हो सकता है कि हाथ पर नियंत्रण करने वाला दिमाग का हिस्सा दिमाग के एक हिस्से में स्थिर कर जाता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि संभव है कि स्तनपान से यह प्रक्रिया गति पकड़ लेती है जिससे शिशु के दाएं या बाएं हाथ से काम करने का निर्धारण होता है।
हमारे हाथ और बांहों की हरकत हमारे दिमाग की वजह से होती है जो बदले में रीढ़ की हड्डी को हरकत करने के लिए सिग्नल भेजता है। लेकिन दिमाग का जो हिस्सा हमारी हरकत के लिए ज़िम्मेदार है वो शुरुआत से ही रीढ़ की हड्डी से नहीं जुड़ा होता है| बच्चे का किस हाथ का अधिक इस्तेमाल करना उसी वक़्त समझ आ जाता है जब बच्चा गर्भ में अपने 13 हफ़्तों में अंगूठा चूसना शुरू करता है|
जीन्स पर भी निर्भर
विशेषज्ञों की मानें तो बच्चा राइटी होगा या लेफ्टी, यह बात बहुत हद तक बच्चे के जीन्स पर भी निर्भर करती है।



Click it and Unblock the Notifications
