Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
बच्चे को है बुखार तो करें ये उपचार, 5 मिनट में मिलेगा आराम
जब शरीर किसी तरह के इन्फेक्शन से लड़ता है तब शरीर का तापमान बढ़ जाता है या फिर बुखार आ जाता है। सामान्य सर्दी खांसी होने की वजह से भी बुखार होता है। मगर कई दफा ऐसी स्थिति भी आती है कि शरीर बुखार में तप रहा होता है लेकिन उसकी वजह पता नहीं चल पाती और ये चिंता का कारण बन जाता है।
यदि आपका बच्चा हेल्दी है तो शरीर का तापमान बढ़ने पर घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप घर पर सिर्फ पांच मिनट में अपने बच्चे के शरीर के तापमान को कम कर सकते हैं।

अगर बुखार दोबारा नहीं आता है तो आपको डॉक्टर के पास जाने की कोई ज़रूरत नहीं है। लेकिन यदि बुखार दोबारा आता है या फिर तापमान कम ही नहीं होता है तब आपको मेडिकल सलाह लेनी चाहिए।
तेज़ बुखार को यदि जल्दी नियंत्रित नहीं किया जाता है तो वो मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे कई बार बच्चों को दौरा भी पड़ सकता है। बुखार उतर जाने के बाद इसके पीछे की वजह जानना बहुत ज़रूरी है।
गौरतलब है कि आपका पहला प्रयास सिर्फ तापमान को कम करने का होना चाहिए और फिर आप उसे डॉक्टर के पास ले जा सकते हैं। इस आर्टिकल को पढ़ें और जानें कि कैसे घर पर आप पांच मिनट में अपने बच्चे के बुखार को कम कर सकते हैं।

आलू
दो आलू को घिसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने बच्चे की जुराबों में डालें। फिर इन जुराबों को अपने बच्चे को पहनाएं। ये कुछ ही मिनटों में बच्चे के बढ़े हुए तापमान को नीचे ले आएगा।

ब्रांडी और पानी
आधे कप पानी में आधा कप ब्रांडी मिलाएं। अब एक पतला सूती कपड़ा इसमें डुबाएं। अब इस कपड़े को अपने बच्चे की जुराबों में डाल दें। ये तापमान को नियंत्रित करने का एक कारगर उपाय है।

गीला कपड़ा
एक सूती कपड़े को पानी में भिगाएं, अब इसे निचोड़ कर बच्चे के माथे पर रखें। इसे कुछ देर के लिए रखें और इस प्रक्रिया को तब तक करते रहें जब तक बुखार कम ना हो जाए।

तरल पदार्थ
आप बच्चे को भरपूर मात्रा में ठंडे पेय पदार्थ दें। ये काफी ज़रूरी उपाय है। आप उसे दही या आइसक्रीम खिला सकते हैं। ये आपके बच्चे को हाईड्रेट रखेगा और उसका शरीर ठंडा करके बुखार कम करेगा।

ढीले कपड़े
अगर आपके बच्चे ने बॉडी फिटिंग के हिसाब से कपड़े पहने हैं तो बेहतर होगा आप उन्हें थोड़े ढीले कपडे पहना दें। लूज़ कपड़ों से शरीर को राहत मिलेगी और तापमान कम हो जाएगा। बच्चे ने अगर एक्स्ट्रा कपड़े पहने हैं तो उसे उतर दें। लेकिन यदि आपके बच्चे को ठंड लग रही है और वो कांप रहा हो तो उसे कंबल में लपेट लें।

पंखे का करें इस्तेमाल
अपने बच्चे के लिए पंखे का इस्तेमाल करें जिससे उसका बुखार कम हो सके। लेकिन बच्चे को ज़्यादा देर तक पंखे के सामने ना रखें इससे वो ठंड पकड़ सकता है। साथ ही पंखे की स्पीड भी कम पर ही रखें।

अपने बच्चे को घर पर ही रखें
आपका बच्चा बुखार के बावजूद बाहर जाना चाहता होगा। उसे ऐसा ना करने दें, इससे उसका बुखार बढ़ सकता है। अपने बच्चे को ठंडक वाली जगह पर आराम करने दें।



Click it and Unblock the Notifications