Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
नवजात शिशु में से क्यों आती है खुशबू?
क्या आपने कभी सोचा है कि नवजात शिशु में से खुशबू क्यों आती है। दिलचस्प बात ये है कि माता पिता ही नहीं अनजान लोगों को भी बच्चों में से आने वाली खुशबू बहुत पसंद होती है। आइए जानते हैं स्टडी इस बारे में क्या कहती है।
फ्रॉन्टियर इन साइकोलोजी जर्नल में प्रकाशित हुई स्टडी के अनुसार शोधकर्ताओं ने 30 महिलाओं के दिमाग की गतिविधि पर नजर रखी थी। इन महिलाओं में से 15 महिलाएं हाल ही में मां बनी थीं जबकि 15 ने कभी किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया था।

उन्हें 2 दिन के नवजात शिशुओं को पहनाई गई कमीज सूंघने को दी गई। दोनों ग्रुप की महिलाओं के दिमाग के हिस्से में कुछ हलचल देखी गई। ये हिस्सा कुछ स्वादिष्ट खाने या खुश होने पर उत्तेजित होता है।
वैज्ञानिकों को भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है कि शिशुओं में से इतनी अच्छी खुशबू क्यों आती है। हालांकि, उनके इस बारे में कई सिद्धांत हैं जिनमें से एक है कि शिशु के पसीने से रिलीज होने वाले केमिकल से महक आती है।
हालांकि, शिशु में से ज्यादा से ज्यादा 6 सप्ताह तक ही इस तरह की महक आती है क्योंकि जब वो खाना और पीना शुरु करते हैं तो उनका मेटाबोलिज्म बदलने लगता है और अब उनका पोषण गर्भनाल से जुड़ा नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications