Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सर्दियों में बच्चों को खिलाएं टेस्टी और हेल्दी चुकंदर का हलवा, नहीं होगी खून की कमी
सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बेहद कमजोर होती है। सर्दियों में ठंड की वजह से बच्चों पर बीमार होने का खतरा बना रहता है। स्वस्थ शरीर के लिए बच्चों को हेल्दी डाइट देना चाहिए। हेल्दी डाइट में आप चुकंदर को शामिल कर सकते हैं। छोटे बच्चे की सेहत के लिए आप चुकंदर का हलवा बना सकते हैं। चुकंदर में एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। चलिए जानते हैं बच्चों के लिए टेस्टी चुकंदर हलवा बनाने का तरीका और इसके फायदे।

चुकंदर का हलवा बनाने का तरीका
-आधा किलो चुकंदर, घी, इलायची पाउडर, पानी और गुड लें। चीनी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छिलकर उसे काट लें।
- चुकंदर को पानी में डालकर उबाल लें।
- चुकंदर के उबल जाने के बाद चुकंदर को अच्छे से मैश कर लें।
- एक पैन में घी डालकर उसमें चुकंदर की प्यूरी को अच्छे से भूनें
- चुकंदर में इलायची पाउडर और गुड़ डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें।
- हलवा को तब तक भूनते रहें जब घी छोड़ने ना लें
- हलवा तैयार है इसे आप अपने बेबी को सर्व करें।

किस उम्र के बच्चों को खिलाएं चुकंदर का हलवा
चुकंदर का हलवा 1 से 2 साल के बच्चों को खिलाया जा सकता है। बच्चों को एक साथ ज्यादा हलवा नहीं खिलाना चाहिए। चुकंदर में आयरन पाया जाता है जो कि बच्चों के विकास के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आयरन शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है जिससे शरीर के सभी अंगों को ऑक्सीजन मिलती है।

चुकंदर हलवा खिलाने के फायदे
खून - चुकंदर का हलवा खाने से बच्चों में खून की कमी नहीं होती है। चुकंदर का हलवा खाने से खून बढ़ता है
कब्ज से राहत- छोटे बच्चे अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए आप अपने बच्चे को चुकंदर का हलवा खिला सकते हैं। चुकंदर में फाइबर पाया जाता है जो कि कब्ज को कम करने में मदद करता है।
विकास- बच्चों के विकास के लिए चुकंदर बहुत ही फायदेमंद होता है। चुकंदर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
आयरन- चुकंदर का हलवा खाने से शरीर में आयरन की कमी नही रहती हैं।
कैल्शियम- चुकंदर में कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। बच्चों की मजबूत हड्डियों के लिए उनकी डाइट में चुकंदर को जरुर शामिल करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
