Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या मुंडन करने के बाद शिशु के आते हैं घने बाल?
कई लोगों का मानना है कि बच्चों का मुंडन करवाने से बाल घने आते हैं। कई धार्मिक संस्कारों के तहत बच्चों का मुंडन करवाया जाता है। यहां तक कि एशिया में भी इस रीति का पालन किया जाता है। एक उम्र के बाद बच्चे का मुंडन करवाना जरूरी होता है ताकि उसके बाल घने और अच्छे आएं। हिंदू संस्कृति में भी मुंडन संस्कार किया जाता है। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि इस तरह की धारण में कितनी सच्चाई है।
क्या है सच

अकसर माता-पिता अपने बच्चे का मुंडन ये सोचकर करवाते हैं कि उससे बच्चे के बाल पहले से ज्यादा घने और हेल्दी आएंगे। यहां पर आपको ये समझना जरूरी है कि अगर आपके बच्चे के बाल मुलायम और हल्के हैं तो ये उसके जन्मजात बाल हैं। कई बच्चों के सिर से जन्म के लगभग चार महीने के बाद एक मुलायम परत हट जाती है और इसकी जगह नए बाल आ जाते हैं जिन्हें मैच्योर हेयर कहा जाता है। इन बालों से ही इस बात का पता चलता है कि असल में आपके बच्चे के बाल कैसे हैं और ये जींस पर निर्भर करता है। मुंडन करवाने से इस चीज पर कोई असर नहीं पड़ता है।
ये बात सच है कि बाल रोम छिद्रों से उगते हैं और जन्म के समय हमारे सिर पर निश्चित संख्या में हेयर फॉलिकल्स होते हैं।
निष्कर्ष

वैसे तो ये पूरी तरह से आपका निर्णय है कि आपको अपने बच्चे का मुंडन करवाना है या नहीं लेकिन आपको ये समझना चाहिए कि मुंडन के बाद भी बाल वैसे ही उगते हैं जैसे कि शिशु के चार महीने की उम्र में होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
