Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कपड़े से लपेटने पर भी बेबी को नहीं लगेगी गर्मी, बस अपनाएं यह सिम्पल तरीके
नवजात शिशु की देख-रेख करना यकीनन एक टफ टास्क होता है। अमूमन छोटे बच्चे हाथ-पैर मारते है, जिससे उन्हें चोट लग सकती है। ऐसे में बच्चे को रैप करने से अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। दरअसल, जब बच्चे को रैप किया जाता है, तो इससे उससे मूवमेंट को मैनेज किया जा सकता है। लेकिन यह देखने में आता है कि गर्मी के मौसम में पैरेंट्स इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ रहते हैं कि उन्हें बच्चे को कपड़े में रैप करना चाहिए या नहीं। दरअसल, उन्हें यह डर रहता है कि अधिक पसीने, तेज गर्मी या दम घुटने के कारण उनका बच्चा बीमार हो सकता है। हालांकि, यहां आपको यह समझना चाहिए कि गर्मियों में स्वैडल का प्रयोग हानिकारक नहीं है। बस जरूरी है कि आप उसे सही तरह से रैप करें और कुछ छोटी-छोटी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

चुनें परफेक्ट स्वैडल
अगर आप बच्चे को रैप करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले सही स्वैडल चुनना चाहिए। जब भी आप ऑनलाइन या बाजार में स्वैडल्स खोजते हैं, तो आपको नवजात शिशुओं के लिए सुंदर समर स्वैडल्स मिल जाएंगे। ये विभिन्न रंगों, साइज व फैब्रिक में उपलब्ध है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि बेबी को किसी तरह की समस्या ना हो, तो उसके लिए सही स्वैडल को सलेक्ट करें।

कपड़ों को करें चेक
जब आप बच्चे को रैप कर रहे हैं, तो उन्हें स्वैडल में रैप करने से पहले आप बेबी के कपड़ों को अवश्य चेक करें। ध्यान दें कि गर्मी के मौसम में बच्चे को स्वैडल से रैप करने से पहले उसे कपड़े की बेहद थिन लेयर पहनाएं। दूसरी ओर, यदि आपका शिशु सिंथेटिक कपड़ा या कई कपड़ों की लेयरिंग करता है, तो इससे उन्हें समस्या हो सकती है। ऐसे में आप पहले बच्चे के कपड़ों को बदलें और उसके बाद ही उसे रैप करें।

इंटरनेट की लें मदद
अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में आपके बेबी को स्वैडल में किसी तरह की समस्या ना हो, इसके लिए जरूरी है कि आप थोड़ी सी इंटरनेट की मदद भी लें। दरअसल, इंटरनेट पर आपको ऐसी कई तकनीक मिल जाएंगी, जिन्हें अपनाकर आप बेहद ही कंफर्टेबल तरीके से बच्चे को रैप कर सकते हैं। इस तरह उन्हें गर्मी के मौसम में भी स्वैडल में कोई समस्या नहीं होगी।

जरूर लगाएं पाउडर
जब आप बच्चे को स्वैडल से रैप कर रहे हैं तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि आप इससे पहले उन्हें पाउडर अवश्य लगाएं। पाउडर आपके बेबी को सूखा रखने में मदद करेगा। बेबी पाउडर पसीने को सोख लेता है और रैशेज को रोकता है। इसलिए, कभी भी उसे रैप करने से पहले पाउडर लगाना ना भूलें।

ओवर हीटिंग के लक्षणों की यूं करें पहचान
आमतौर पर, पैरेंट्स के मन में यही दुविधा होती है कि कहीं स्वैडल में उनके बच्चे को गर्मी ना लगे। ऐसे में आप ओवर हीटिंग के लक्षणों की पहचान कुछ इस तरह कर सकते हैं-
• यदि बच्चे का चेहरा लाल हो रहा है और वह असहज महसूस कर रहा है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपका शिशु अधिक गरम हो रहा है।
• अगर आपको लगता है कि आपका शिशु बहुत ज्यादा पसीना बहा रहा है और रो रहा है, तो यह ओवरहीटिंग का एक संकेत हो सकता है।
• यदि आप देखते हैं कि आपका शिशु असामान्य रूप से तेजी से सांस ले रहा है या ठीक महसूस नहीं कर रहा है, तो यह अधिक गरम होने का संकेत हो सकता है।
• कमरे का उच्च तापमान भी अधिक गर्मी का एक कारक हो सकता है। इसलिए, गर्मी के मौसम में अपने बच्चे को ठंडी जगह पर रखना चाहिए।
बच्चे को इस तरह करें कूल डाउन
अगर स्वैडल पहनने के बाद बच्चा ज़्यादा गरम महसूस कर रहा है, तो ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर उसे कूल डाउन कर सकते हैं-
• तुरंत बच्चे को स्वैडल से उतार देना चाहिए और उसके कपड़े उतार देने चाहिए।
• अपने बच्चे के पसीने को साफ करने के लिए आपको गीले तौलिये का इस्तेमाल करना चाहिए।
• यदि आपका शिशु डिहाइड्रेट है, तो ऐसे में आप उसे फीड करवाएं। यह बच्चे को ठंडा करने का सबसे अच्छा तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
